Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर

Himansh Kohli, Aryabhatt Ka Zero, Aryabhatt Ka Zero Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 15:40 IST

यारियां फेम अभिनेता हिमांश कोहली की बहुप्रतीक्षित फिल्म "आर्यभट्ट का जीरो" का टीजर रिलीज़ कर दिया गया है। महज़ 1 मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे युवा की कहानी की झलक दिखाता है, जो प्यार, असफलताओं, पारिवारिक दबाव और समाज की उपेक्षा के बीच अपनी पहचान और सम्मान हासिल करने की लड़ाई लड़ता है।

टीजर की शुरुआत एक टीवी न्यूज़ बुलेटिन से होती है, जिसमें एंकर कहता है, "प्यार में धोखा खाए प्रेमी अक्सर शराबी, सनकी और कातिल बन जाते हैं, लेकिन यहां बेवफाई से प्रेमी बन गया आईएएस ऑफिसर।" इसके बाद हिमांश कोहली का किरदार अपने माता-पिता से आईएएस और डीएम बनने का सपना साझा करता है, लेकिन जवाब में उसे पिता की एक जोरदार चपत मिलती है।

यहीं से उसके संघर्षों की शुरुआत दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने लगती है। इसके बाद अभिनेता रवि किशन अपने खास अंदाज़ में जीवन के सबक देते नजर आते हैं। एक दृश्य में वह कहते हैं, "प्रेमिका की शादी में खाना खाने से आदमी कभी भूखा नहीं मरता, क्योंकि वह बेशर्म हो जाता है।" वहीं दूसरे दृश्य में उनका संवाद, "जो होता है, अच्छे के लिए होता है," सुनने के बाद हिमांश का किरदार बेहद मासूमियत से जवाब देता है, "मेरा कभी भी अच्छा नहीं होता।"

यह संवाद फिल्म के भावनात्मक पक्ष को प्रस्तुत करता है। टीजर में आगे कुछ दमदार एक्शन, इमोशनल और ड्रामेटिक दृश्य देखने को मिलते हैं। अंत में हिमांश का संवाद, "बहुत जी लिया गरीबों की तरह... अब मुझे सम्मान चाहिए," पूरी कहानी का भाव एक ही लाइन में सामने रख देता है। वहीं बैकग्राउंड में सुनाई देने वाला "दिल फर्जी" गीत टीजर को एक रोमांटिक और संगीतमय एहसास देता फिल्म में हिमांश कोहली ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ 'बग्गू' का किरदार निभा रहे हैं। 

बग्गू एक 25 वर्षीय मध्यमवर्गीय युवक है, जिसे समाज असफल मानता है और जो खुद भी आत्मविश्वास की कमी से जूझता है। लेकिन जीवन की लगातार चुनौतियों और अपने परिवार के साथ खड़े रहने की ताकत उसे धीरे-धीरे आत्मविश्वास, संघर्ष और उम्मीद के रास्ते पर ले जाती है। यही सफर एक साधारण युवक को असाधारण बना देता है।

फिल्म को लेकर हिमांश कोहली कहते हैं, "यह ऐसा किरदार है जिससे आज की जेन-ज़ी खुद को जोड़ पाएगी। उसके आसपास ऐसी बहुत-सी परिस्थितियां होती हैं, जिनके लिए वह जिम्मेदार नहीं होता, लेकिन उनका असर बार-बार उसकी जिंदगी पर पड़ता है। एक समय ऐसा आता है जब वह फैसला करता है कि अब आगे बढ़ना है। 

यह आज के एक युवा की बेहद दिलचस्प यात्रा है, जिसमें प्यार है, असफलता है, दुर्भाग्य है, संघर्ष है, लेकिन सबसे बढ़कर वह जुनून है" "आर्यभट्ट का जीरो" में हिमांश कोहली के साथ सोनाली सहगल, दर्शना बानिक, नरेश वोहरा, अलका अमीन और नीरज सूद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी फिल्म में एक विशेष किरदार निभाती दिखाई देंगी।

यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट, राधिका जी फिल्म्स और सुनील सिहाग गौरां फिल्म्स के बैनर तले तथा A2R Films के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता सुनील सिहाग, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, स्वर्गीय कुलदीप भंडारी, आकांक्षा राहुल शर्मा और रीता गाडगे हैं। फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है।

 

Tags: Himansh Kohli , Aryabhatt Ka Zero , Aryabhatt Ka Zero Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD