Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस

 

नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान

17 मंडलों में चला जनभागीदारी आधारित स्वच्छता अभियान

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 12:38 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन के उपलक्ष्य में "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के अंतर्गत पूरे शहर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के प्रथम चरण में चंडीगढ़ के 35 मंडलों में से 17 मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न मंडलों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने "स्वच्छता से स्वागत" अभियान में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने वार्ड नंबर 7 में पहुंचकर पार्षद मनोज सोनकर, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ "स्वच्छता से स्वागत" अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। 

प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने वार्ड नंबर 4 में डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ अभियान में सहभागिता की, जबकि प्रदेश महामंत्री संजीव राणा वार्ड नंबर 10 में आयोजित अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल ने वार्ड नंबर 19, पूनम शर्मा ने वार्ड नंबर 24, इंदिरा सिंह ने वार्ड नंबर 32 तथा भारत कुमार ने वार्ड नंबर 25 में आयोजित स्वच्छता अभियानों में सहभागिता निभाई। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत ने वार्ड नंबर 26 में आयोजित अभियान में भाग लिया। प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने वार्ड नंबर 20 तथा अमनदीप सिंह ने वार्ड नंबर 18 में आयोजित अभियान में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा ने वार्ड नंबर 23, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने वार्ड नंबर 13, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित खैरवाल ने वार्ड नंबर 16, नॉमिनेटेड काउंसलर अनिल मसीह ने वार्ड नंबर 14, अवि भसीन ने वार्ड नंबर 21, रविकांत शर्मा ने वार्ड नंबर 27 तथा जगतार जग्गा ने वार्ड नंबर 5 में आयोजित स्वच्छता अभियानों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को और अधिक सशक्त बनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया स्वच्छ भारत मिशन आज एक जनआंदोलन का स्वरूप धारण कर चुका है। 

प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ आगमन से पूर्व शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक सहभागी ने स्वच्छता को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में स्वीकार किया। प्रदेश के विभिन्न मंडलों में आयोजित इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पार्कों, सड़कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों की व्यापक सफाई की गई। 

कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने "स्वच्छता से स्वागत" अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया तथा लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। अभियान के दौरान अनेक स्थानों पर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता भी फैलाई गई और यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है।

इस व्यापक स्वच्छता अभियान की विशेषता यह रही कि सभी संबंधित मंडलों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने पूरे उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उनके साथ संबंधित क्षेत्रों के एरिया काउंसलरों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी "स्वच्छता से स्वागत" अभियान में सहभागिता कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। 

मंडल स्तर पर उनके सक्रिय नेतृत्व और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप सभी अभियान अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर चंडीगढ़ के नागरिकों में विशेष उत्साह, हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है। 

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने स्वेच्छा से इस अभियान में भाग लेकर यह संदेश दिया कि चंडीगढ़ अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। नागरिकों का उत्साह इस बात का भी प्रतीक है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश का मानना है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। "स्वच्छता से स्वागत" अभियान इसी भावना को सशक्त बनाने का प्रयास है, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए।

प्रदेश नेतृत्व ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले सभी मंडल अध्यक्षों, उनकी टीमों, एरिया काउंसलरों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं एवं चंडीगढ़ के जागरूक नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता के ऐसे प्रयास स्वच्छ, सुंदर और विकसित चंडीगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में आयोजित "स्वच्छता से स्वागत" अभियान स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित के प्रति सामूहिक संकल्प का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD