Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया

पटियाल बस्ती सड़क के लिए 10 लाख, प्राथमिक स्कूल में दो कमरों हेतु 5 लाख और दो हैंडपंप लगाने की घोषणा

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 12:32 IST

शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारी में आयोजित 'सरकार जनता के दरबार' कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया तथा कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणाएं कीं।

जनसभा को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्राम पंचायत क्यारी की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए यहां नए एवं भव्य पंचायत भवन के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत भवन के लिए भूमि चिन्हित कर उससे संबंधित सभी औपचारिकताएं अगले 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएं, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

उन्होंने पंचायत के विकास को गति देने के लिए पटियाल बस्ती तक सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्यारी में दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा पंचायत के दो स्थानों पर पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए दो हैंडपंप स्थापित करने की भी घोषणा की। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की सेवा करना और क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और आने वाले समय में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजा गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 19 पात्र लाभार्थियों को कुल 2 लाख 89 हजार 800 रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। 

ग्राम पंचायत क्यारी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंचायत प्रधान मंजू देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पंचायत की विभिन्न विकास संबंधी मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जिला परिषद सदस्य मीना राणा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिला परिषद सदस्य के रूप में क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करती रहेंगी।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, उपनिदेशक बागवानी अलक्ष पठानिया, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विशाल जम्वाल, डीएफओ अमित शर्मा, डीएम फॉरेस्ट कॉरपोरेशन अमरीश शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशाषी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर,बीडीओ रैत कमलजीत, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेश, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज,बीडीसी सदस्य हरबंस, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह,नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल पूर्व पार्षद शुभम एवं आजाद, बिंदा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD