Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने 2.5 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News, Ashish Butail
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पालमपुर , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 12:02 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पालमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के लिए गत साढ़े तीन वर्षों में 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को अपने एकदिवसीय पालमपुर प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सिद्धपुर सरकारी में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी। 

इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी उपस्थित रहे। अपने प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांव डाढ स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में तीन कक्ष तथा एक सभागार (हॉल) का निर्माण किया गया है। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राख में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सिद्धपुर सरकारी में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग का दायित्व संभालने के बाद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 20 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 5 करोड़ रुपये की लागत से पालमपुर में गर्ल्स हॉस्टल तथा 5 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी डे- बोर्डिंग विद्यालय का निर्माण प्रमुख परियोजनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसी का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में 18वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल की अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की सराहना की।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पालमपुर के पुस्तकालय भवन तथा कंडवाड़ी में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे- बोर्डिंग स्कूल भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणकार्य को समयबद्ध पूरा किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर जितनी अतिरिक्त धनराषि की जरूरत होगी, अनुमोदित कर दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा करने की भी घोषणा की।

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर: आशीष बुटेल

इस अवसर पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 1300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने पालमपुर विस क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार का भी आभार प्रकट किया। 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया। जनसभा में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों और कोर्सों का भी ब्यौरा दिया। जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द तथा स्थानीय उपप्रधान करूण शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किये तथा क्षेत्रीय मांगों को मंत्री व विधायक के समक्ष रखा। 

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर की मेयर राधा सूद, डिप्टीमेयर नीलम मालिक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस समिति त्रिलोक चंद, सचिव शिक्षा बोर्ड विशाल शर्मा, डीएसपी सुनील राणा एसडीएम ओपी यादव, उपनिदेशक शिक्षा अजय समयाल, सदस्य हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण करूण शर्मा, पंचायत प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News , Ashish Butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD