Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें "दुल्हनिया ले आएगी मनोरंजन करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि यह आपको खुद-ब-खुद मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है": महेश मांजरेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे

 

17 जुलाई को जींद रचेगा नया इतिहास - नरेन्द्र मोदी देंगे हरियाणा को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगात

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, जींद व नरवाना रेलवे स्टेशनों का होगा लोकार्पण :- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 11:10 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने 17 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे एवं जींद में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को नरवाना में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी। 

उन्होंने कार्यक्रम को पूरी भव्यता और अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह केवल रेलवे के इतिहास का ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत की एक बड़ी उपलब्धि होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों को प्रदूषण मुक्त भारत और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं तथा हाइड्रोजन तकनीक भविष्य के भारत की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दोहरी ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनेगा। एक और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होगा तो दूसरी ओर अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जींद और नरवाना रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। 

इससे क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा रेलवे संरचना को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं तथा नरवाना में भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारी जोश है। जींद में होने वाली यह जनसभा पूर्णतया इको फ्रेंडली होगी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा केवल रेलवे परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश को अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर सिख गुरुओं के अद्वितीय बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को चिरस्थाई बनाने के उद्देश्य से लगभग 150 एकड़ भूमि पर एक भव्य सिख संग्रहालय विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने तथा इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आह्वान भी किया।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD