Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज

 

शाहपुर में नई एवं सार्थक पहल: सरस्वती वंदना एवं हवन से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में इसी सत्र से बीवॉक कक्षाओं की शुरुआत

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:40 IST

शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से भी जुड़ी है। इसी सोच के साथ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं हवन के साथ करने की एक नई एवं सार्थक पहल की गई है।

इसी क्रम में आज राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित सरस्वती वंदना कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुतियां देकर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार प्रातः हनुमान चालीसा एवं गायत्री मंत्र के पाठ के साथ विद्यालयी गतिविधियों की शुरुआत की गई है। केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में इसी शैक्षणिक सत्र से बीवॉक की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है। 

साथ ही भविष्य में यहां बीबीए और बीसीए की कक्षाएं शुरू करने की भी योजना है। महाविद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय में बीवॉक एवं पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों की मंजूरी दिलाने के लिए विशेष धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया, राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य संजय शर्मा, बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के कार्यकारी प्राचार्य विनोद, प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, शमसेर भारती, भाग सिंह, सीडीपीओ रैत निर्मला, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. केशव, बैंक प्रबंधक जे.आर. शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद, फार्मेसी अधिकारी चमन, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, लोक गायक ईशांत भारद्वाज, प्रधान सुरेश, उपप्रधान विकास एवं बिंदु, बीडीसी सदस्य आकाश, महाविद्यालय का शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD