Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस

 

जनता की सहमति से जलविद्युत परियोजनाओं पर आगे बढ़ रहा अरुणाचल : हिमंत बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गुवाहाटी , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:11 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि यदि जनता के सहयोग और सहमति के साथ अरुणाचल प्रदेश की जलविद्युत परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं, तो अगले 10 वर्षों में यह राज्य पूर्वोत्तर का सबसे समृद्ध राज्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ-साथ लोगों का समर्थन भी बेहद जरूरी है।

असम विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विकास और बुनियादी ढांचे पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सरमा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश ने करीब 30,000 मेगावाट बिजली उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और इन परियोजनाओं के खिलाफ कोई बड़ा जनविरोध देखने को नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 3,000 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जबकि करीब 10,000 मेगावाट की परियोजनाओं का निर्माण शुरू हो चुका है।

सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 30,000 मेगावाट तक पहुंचाना है। सरमा ने कहा, "अगर अगले 10 वर्षों में ये जलविद्युत परियोजनाएं पूरी हो जाती हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) असम से लगभग दोगुना हो जाएगा।" उन्होंने असम और अरुणाचल प्रदेश की तुलना करते हुए कहा कि असम में छोटे-छोटे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी विरोध और आपत्तियों के कारण पूरा होने में वर्षों लग जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे यहां एक छोटा फ्लाईओवर बनाने में भी कई साल लग जाते हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश में लोग बड़े जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सरकार का सहयोग कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के कई गांवों के लोगों ने परियोजनाओं के लिए पुनर्वास स्वीकार किया है और राज्य के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से स्थानांतरण के लिए सहमति दी है।

सरमा के अनुसार, कठिन लेकिन विकासोन्मुख फैसलों को स्वीकार करने की जनता की इच्छा ने अरुणाचल प्रदेश को पूर्वोत्तर के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य अब बुनियादी ढांचा विकास और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है और इससे उसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश आकर्षित करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार और जनता के बीच सहयोग तथा विकास-केंद्रित नीतियां सबसे महत्वपूर्ण हैं।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD