Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने एंटोनियो कोस्टा से की मुलाकात

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर चर्चा

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Piyush Goyal, Jitin Prasada, Antonio Costa, Brussels
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ब्रसेल्स , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:06 IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार, तकनीक, नवाचार और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर रहा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर 14 से 15 जुलाई तक बेल्जियम के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वह भारत-यूरोपीय संघ ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) की तीसरी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में उनके साथ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय के. सूद भी मौजूद हैं।

एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात कर खुशी हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोस्टा को शुभकामनाएं भी दीं। जयशंकर ने बताया कि इस वर्ष आयोजित ऐतिहासिक भारत-ईयू शिखर सम्मेलन के बाद दोनों पक्षों की साझेदारी में बेहद प्रगति हुई है।

उन्होंने व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई गति देने के लिए कोस्टा के मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच की भी सराहना की। इससे पहले ब्रसेल्स पहुंचने पर विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि तथा यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कैलास से भी मुलाकात की। जयशंकर ने 'एक्स' पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता तथा सुरक्षित और निर्बाध समुद्री व्यापार पर उपयोगी चर्चा हुई।

साथ ही भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और वैश्विक सप्लाई चेन को अधिक मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इन चर्चाओं में दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया के बदलते भू-राजनीतिक हालात पर साझा चिंता जताई। साथ ही सुरक्षित समुद्री मार्गों और मजबूत वैश्विक आपूर्ति शृंखला को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।

काजा कैलास ने भी इस मुलाकात के बाद 'एक्स' पर कहा कि 2026 भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है। उन्होंने कहा कि व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों पक्षों का सहयोग लगातार गहरा हो रहा है। काजा कैलास ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को मिलकर समुद्री मार्गों की स्वतंत्र आवाजाही की रक्षा करनी होगी, खुली और मजबूत सप्लाई चेन को सुरक्षित रखना होगा तथा यूरोपीय संघ के ऑपरेशन 'अटलांटा' और 'एस्पिडिस' के साथ भारतीय नौसेना के सहयोग को और बढ़ाना होगा, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे भी समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Piyush Goyal , Jitin Prasada , Antonio Costa , Brussels

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD