Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

अगर 300-320 रन का लक्ष्य होता, तब भी उसे हासिल करने का भरोसा था : शुभमन गिल

Shubman Gill, Sports News, Cricket, India, England, Birmingham
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बर्मिंघम , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 14:37 IST

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी इकाई पर भरोसा जताया है। कप्तान का मानना है कि अगर टीम इंडिया के सामने 300-320 रन का लक्ष्य भी होता, तो उसे हासिल करने का पूरा विश्वास था। एजबेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 में 258 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में भारत ने 45.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "जब आपका मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो बतौर कप्तान काफी आत्मविश्वास मिलता है।

यह हमारी टीम कॉम्बिनेशन की बात है। हमारा गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत युवा है, जबकि बल्लेबाजी इकाई अधिक अनुभवी है। इसलिए अगर हमारे सामने 300-320 रन का लक्ष्य भी होता, तब भी हमें उसे हासिल करने का पूरा भरोसा था।" उन्होंने कहा, "मिडिल ओवर्स में हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही। हमने सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की।

पावरप्ले के आखिरी हिस्से में इंग्लैंड ने कुछ रन जरूर बनाए और हमें दबाव में डाला, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की, वही सबसे अहम रहा। हम अलग-अलग टीम कॉम्बिनेशन आजमाते रहेंगे और देखेंगे कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कौन-सा संयोजन हमें सबसे बेहतर संतुलन देता है। यहां की परिस्थितियां साउथ अफ्रीका जैसी थीं।

गेंद उछाल ले रही थी और शुरुआत में रन बनाना आसान नहीं था। हालांकि, बाद में विकेट बेहतर हो गई और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो गई।" वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "मिडिल ओवर्स में 20 रन के भीतर 5 विकेट गंवाना बिल्कुल भी आदर्श स्थिति नहीं थी। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया और गेंदबाजी से हमें मुकाबले में वापस लाने की पूरी कोशिश की।

सभी खिलाड़ियों का प्रयास बेहतरीन रहा। 20 रन पर 5 विकेट खोना कभी आदर्श स्थिति नहीं होती। काश, हम थोड़ा और बेहतर खेल पाते।" उन्होंने कहा, "260 रन (258) का स्कोर खड़ा करना संभव हो सका क्योंकि जो रूट और लियाम डॉसन के बीच अहम साझेदारी हुई। हमें लगा कि पिच का मिजाज बदल गया था और वह पहले से धीमी हो गई थी।

पारी के ब्रेक के समय हमें लगा कि अगर पिच वैसी ही रहती तो यह स्कोर बचाने के लिए पर्याप्त होता। हम टीम का चयन पिच की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर करेंगे। किसी दूसरे दिन हम 300-320 रन बना सकते हैं और फिर हमारे स्पिनर मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं।"

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , India , England , Birmingham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD