Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

आरसीएफएल में डॉक्टर के 46 पदों पर नियुक्त होने का अवसर, 31 जुलाई तक आवेदन का मौका

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 14:35 IST

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने तीन वर्ष की अवधि के लिए मानव संसाधन विभाग (ट्रॉम्बे इकाई) में स्पेशलिटी और पैनल डॉक्टरों के कुल 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथ‍ि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। आरसीएफएल की ओर से स्पेशलिटी डॉक्टरों के 31 और पैनल डॉक्टरों के 15 पदों पर रिक्तियां निकाली गई है।

स्पेशलिटी डॉक्टरों के 31 पदों में चिकित्सक के 3, हृदय शल्य चिकित्सक के 2, दंत चिकित्सक के 3, आयुर्वेदिक चिकित्सक के 2, होम्योपैथिक चिकित्सक का 1, रेडियोलॉजिस्ट के 2, ईएनटी सर्जन का 1, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 2, बाल रोग विशेषज्ञ का 1, त्वचा रोग विशेषज्ञ का 1, मनोचिकित्सक के 2, सामान्य शल्य चिकित्सक के 2, स्त्री रोग विशेषज्ञ का 1, छाती रोग विशेषज्ञ/फेफड़े रोग विशेषज्ञ का 1, हृदय रोग विशेषज्ञ का 1, नेफ्रोलॉजिस्ट का 1, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट का 1 और मूत्र रोग विशेषज्ञ का 1 पद शामिल हैं।

आरसीएफएल ने अभ्यासरत पैनल डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए पैनल क्षेत्रों में भर्ती निकाली है; उनमें वाशी में 4, कोपरखैरणे में 1, नेरुल में 2, कलवा में 1, पनवेल में 1, भांडुप में 1, डोंबिवली में 1, खारघर में 2, ठाणे में 1, और संपदा इलाके में 1 पद शामिल हैं। स्पेशलिटी और पैनल दोनों डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।

ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है। स्पेशलिटी डॉक्टर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में एमडी (जनरल मेडिसिन) या समकक्ष/डीएनबी, एमएस (ऑर्थो) या डीएनबी (ऑर्थो), बीडीएस/एमडीएस, बीएएमएस/एमडी (आयुर्वेद), बीएचएमएस/एमडी (होम्योपैथी), एमडी (रेडियोलॉजी)/डीएनबी या इसके समकक्ष, एमएस (ईएनटी)/डीएनबी या समकक्ष, बीपीटीएच /बीएससी (पीटी), एमएस (ऑप्थल्मोलॉजी)/डीएनबी या इसके समकक्ष, एमडी/डीसीएच या इसके बराबर, एमडी(डर्मेटोलॉजी)/डीएनबी, एमडी(साइकियाट्री) या इसके बराबर, एमएस सर्जरी/डीएनबी सर्जरी, एमएस(गायनेकोलॉजी) या इसके बराबर/डीएनबी, एमडी (चेस्ट फिजिशियन)/डीएनबी या इसके बराबर, डीएनबी (कार्डियोलॉजी) या डीएम (कार्डियोलॉजी) या इसके बराबर, डीएनबी (नेफ्रोलॉजी) या डीएम (नेफ्रोलॉजी) या इसके बराबर, एमडी/डीएएमबी (गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट) या इसके बराबर और डीएनबी(यूरोलॉजिस्ट)/एमसीएच (यूरोलॉजी) या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए।

इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद 5 वर्ष का अनुभव होना भी अनिवार्य है। पैनल डॉक्टर पद के लिए आवेदक के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और वह एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर होना चाहिए। साथ ही, उसके पास कम से कम 10 वर्ष का अनुभव (इंटर्नशिप की अवधि को छोड़कर) होना चाहिए।

इसके अलावा, आवेदक की उस इलाके में अपनी डिस्पेंसरी या क्लिनिक होनी चाहिए, जिसमें पूरी ओपीडी सुविधाएं और कंप्यूटर सिस्टम (ऑनलाइन) मौजूद हों और जहां रूटीन टीकाकरण तथा छोटी-मोटी सर्जिकल प्रक्रियाएं की जा सकें। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच-पड़ताल और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आरसीएफएल के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एपीलेकशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक फिफाफे में डालने के बाद उसे 'डिप्टी जनरल मैनेजर, पहली मंजिल, कमरा नंबर 117-ए, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, चेंबूर, मुंबई - 400 074' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से पहुंचा दें।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD