Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

आरआरबी भर्ती : सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की शर्तें और अंतिम तिथि

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:36 IST

देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार में जुटे रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्‍त तय की गई है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया संभवतः 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और योग्यता का होना भी जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), योग्यता परीक्षा (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा जांच, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अनुसार पे लेवल 6 के तहत 35,400 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

बता दें कि आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पोस्ट के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जल्द ही अपने ऑफिशियल पोर्टल पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने से पहले जारी किया जाएगा।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD