Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

पहला वनडे : महेंद्र सिंह धोनी एजबेस्टन में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni, Sports News, Cricket, India, England, Birmingham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिंघम , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 14:33 IST

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम में पहुंचे, जहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। माही ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ स्टैंड्स से मैच का लुत्फ उठाया। इस मैच के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मौजूदगी ने भी माहौल को और खास बना दिया।

मैच के दौरान, धोनी भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से भी मिले। इससे पहले धोनी भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच देखने ट्रेंट ब्रिज पहुंचे थे। मंगलवार को खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम 47.5 ओवरों में 258 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के लिए सलामी जोड़ी के रूप में बेन डकेट और जैकब बेथेल ने 12.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम बिखर गई।

आलम ये रहा कि इंग्लैंड ने 107 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लियाम डॉसन और जो रूट ने सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। डॉसन 83 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 गेंदों में 76 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस बीच इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाजी करने वाली ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया है। कार्स अब कलाई और कोहनी की चोट से उबर गए हैं। वह सीरीज के शेष 2 मुकाबलों के लिए मेजबान टीम से जुड़े हैं।

कार्स ने इससे पहले 1 नवंबर 2025 को वनडे मैच खेला था। जनवरी 2026 में वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा।

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni , MS Dhoni , Sports News , Cricket , India , England , Birmingham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD