Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हमारी अस्मिता व सम्मान पर उठने वाली हर नजर का उत्तर पूरी शक्ति से देंगे : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 14:58 IST

कारगिल की विजय एक तिथि भर नहीं है, यह भारत का स्थायी संकल्प है कि हमारी भूमि, हमारी अस्मिता और हमारे सम्मान पर उठने वाली हर नजर का उत्तर भारत पूरी शक्ति से देगा। मंगलवार को यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। दरअसल कारगिल युद्ध के वीरों की स्मृति में मंगलवार को नई दिल्ली में शौर्य अभियान की शुरुआत की गई।

कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनाथ सिंह ने इसके तहत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से एक विशेष मोटरसाइकिल अभियान को रवाना किया। यह अभियान कारगिल के रणबांकुरों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान की गाथा को देशभर तक पहुंचाने का संदेश लेकर निकला है। रक्षा मंत्री ने बताया कि कारगिल में लगभग 20 हजार फीट की ऊँचाई, जहां साँस लेना भी कठिन हो जाता है, जहां ऑक्सीजन कम होती है, तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुँच जाता है, ऐसे दुर्गम और प्रतिकूल वातावरण में हमारे वीर सैनिकों ने असंभव को संभव कर दिखाया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जहाँ प्रकृति ने रास्ते बंद कर दिए थे, वहाँ हमारे सैनिकों ने अपने साहस से, इतिहास का नया रास्ता बना दिया। उन्होंने कहा, “आज से सत्ताईस वर्ष पहले, 1999 में, भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन विजय’ के माध्यम से इतिहास रच दिया था। वह केवल एक सैन्य विजय नहीं थी, बल्कि साहस, धैर्य, अनुशासन और अदम्य राष्ट्रभक्ति का ऐसा अध्याय था, जिसे विश्व की सेनाएँ आज भी अध्ययन और सम्मान की दृष्टि से देखती हैं।”

उन्होंने बताया कि शौर्य विजय यात्रा' के हमारे ये बाइक सवार अगले 13 दिनों में लगभग 1,900 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। नेशनल वॉर मेमोरियल दिल्ली से प्रारंभ होकर यह अभियान सेना के चंडीमंदिर बेस से पंजाब, हिमाचल और लद्दाख के दुर्गम मार्गों से होते हुए गुजरेगा। बाइक सवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर, कारगिल के पवित्र वॉर मेमोरियल पर पहुँचेंगे।

रक्षा मंत्री का कहना है कि यह केवल दूरी तय करने की यात्रा नहीं होगी, यह इतिहास, त्याग और राष्ट्रभक्ति से संवाद करने की यात्रा होगी। रक्षा मंत्री ने कहा, आज का यह अवसर मोटरसाइकिल यात्रा के अभियान को हरी झंडी दिखाने भर का नहीं, बल्कि उस अदम्य भावना को नमन करने का है, जिसके चलते हमारे वीरों ने भारत की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया।

मैं उस संकल्प को नमन करने आया हूँ, जो हमारे अमर बलिदानियों की स्मृति को, पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने का प्रण लेकर आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि आपकी इस यात्रा का नाम ही, अपने आप में एक प्रेरणा है, 'शौर्य विजय यात्रा'। और इसका मोटो, "वन राइड, वन नेशन, वन सेल्यूट", इस अभियान की आत्मा को अत्यंत सार्थक रूप से व्यक्त करता है।

एक यात्रा, एक राष्ट्र और एक सलाम, इससे अधिक सुंदर और सशक्त संदेश शायद कोई हो ही नहीं सकता। राजनाथ सिंह ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है, कि आपकी यह यात्रा, देशवासियों, खासकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की नई चेतना जगाएगी, समाज की स्मृति में कारगिल के अमर बलिदानियों को सदैव जीवंत रखेगी और आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देगी कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि हमारी स्मृतियों और हमारे संस्कारों में भी होती है। 

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD