Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

बरवाला में बनेगा 50 बेड का आधुनिक अस्पताल : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

लगभग 65.66 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी स्वीकृति

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 12:31 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव और कस्बों तक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हिसार जिले के बरवाला उप जिला अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों का नया एवं अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल निर्माण के लिए 65 करोड़ 66 लाख 52 हजार रुपये के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस परियोजना की ड्रॉइंग पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है तथा निर्माण कार्य लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के माध्यम से राज्य बजट के अंतर्गत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान किया गया है, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति मिलेगी।

 उन्होंने कहा कि लगभग 24 माह की अवधि में तैयार होने वाला यह आधुनिक अस्पताल बरवाला सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अस्पताल बनने से मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

नए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इस परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा और बरवाला क्षेत्र को एक आधुनिक एवं सुविधा संपन्न 50 बिस्तरों का अस्पताल मिलेगा, जिससे पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD