Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें

 

जीवनजोत कौर ने 11 के.वी. गोकल का बाग फीडर का किया उद्घाटन

ईस्ट मोहन नगर, गोकल का बाग, सुदर्शन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति

Jeevan Jyot Kaur, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 18:39 IST

अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती जीवनजोत कौर ने आज 132 के.वी. जी.टी. रोड सब-स्टेशन, अमृतसर में मौजूदा 11 के.वी. ईस्ट मोहन नगर फीडर का बिफरकेशन कर तैयार किए गए 11 के.वी. गोकल का बाग फीडर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को निर्बाध, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बिजली अवसंरचना को लगातार सुदृढ़ कर रही है।

विधायक जीवनजोत कौर ने बताया कि नए फीडर के शुरू होने से ईस्ट मोहन नगर, गोकल का बाग, सुदर्शन नगर, 100 फीट रोड तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और अधिक सुदृढ़, निर्बाध एवं विश्वसनीय होगी। इससे मौजूदा फीडर पर पड़ने वाला लोड कम होगा, बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं में कमी आएगी तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के बिजली ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है, ताकि उद्योगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सके और आम उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा उपभोक्ताओं को भी इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के सिटी सर्कल, अमृतसर के उप मुख्य अभियंता इंजीनियर अजीत पाल सिंह मुल्तानी, औद्योगिक मंडल अमृतसर के एक्सईएन इंजीनियर एच.एस. सेखों, उप मंडल अधिकारी, सुल्तानविंड इंजीनियर रजवंत सिंह, क्षेत्र के उद्योगपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jeevan Jyot Kaur , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD