Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

महिला टेस्ट मैच : लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से रौंदकर भारत की बेटियों ने इतिहास रचा

Sports News, Cricket, Womens Test Match, India, England, Lords, London
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लंदन , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 17:21 IST

भारत की बेटियों ने सोमवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया, जिसने लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच जीता है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए।

इस पारी में स्मृति मंधाना ने 83 रन, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन की पारी खेली। इनके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 57 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। महज 47 के स्कोर तक टीम ने अपने 4 विकेट खो दिए थे।

यहां से कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने एमी जोंस के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मेजबान टीम फिर से लड़खड़ा गई। ब्रंट 44 रन बनाकर आउट हुईं। जोंस ने 52 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट निकाले।

मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त थी। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में यास्तिका भाटिया ने 14 चौकों के साथ 113 रन बनाए। वह लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनीं। उनके अलावा, स्मृति मंधाना ने 70 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट निकाले। जीत के लिए 457 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने 59 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैडी विलियर्स ने एमी जोन्स के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ टीम फिर से बिखर गई।

इस पारी में एमी जोन्स ने 54 रन, जबकि सोफी एक्लेस्टोन ने 6 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। इस पारी में भारत के लिए स्नेह राणा ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि सयाली सतघारे, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens Test Match , India , England , Lords , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD