Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन जारी, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

इम्फाल , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 16:50 IST

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इम्फाल, मणिपुर ने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी रिक्तियों में टीचिंग के 3 और नॉन-टीचिंग के 9 पद शामिल हैं। टीचिंग के 3 पदों में प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा), एसोसिएट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स मेडिसिन) और असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स कोचिंग, एथलेटिक्स) के 1-1 पद शामिल हैं।

वहीं, नॉन-टीचिंग के 9 पदों में परीक्षा उपनियंत्रक, सहायक लाइब्रेरियन, अनुभाग अधिकारी, निजी सचिव, सहायक अनुभाग अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट, लेखाकार, पुस्तकालय सहायक और नर्सिंग अटेंडेंट के 1-1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन (डाक) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।

ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा) पद के लिए फिजिकल एजुकेशन में मास्टर डिग्री (एमपीएड) या फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स में मास्टर डिग्री (एमपीईएस), जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक या पॉइंट-स्केल में इसके बराबर ग्रेड हो, होना चाहिए।

इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास संबंधित या उससे जुड़े विषयों में पीएचडी और पब्लिश हुए काम के साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स मेडिसिन) के लिए एनएमसी से मान्यता प्राप्त एमडी (स्पोर्ट्स मेडिसिन)/डीएनबी (स्पोर्ट्स मेडिसिन) या स्पोर्ट्स मेडिसिन में कम से कम 2 वर्ष के अनुभव के साथ एमएस (ऑर्थोपेडिक्स)/एमडी (फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन) के साथ 4 वर्ष का पढ़ाने का अनुभव; असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स कोचिंग - एथलेटिक्स) के लिए स्पोर्ट्स कोचिंग/संबंधित/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंक के साथ मास्टर डिग्री या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए।

परीक्षा उप-नियंत्रक के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक के साथ मास्टर डिग्री या यूजीसी 7-पॉइंट स्केल में 'बी' ग्रेड और एकेडमिक लेवल-10 और उससे ऊपर असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 9 वर्ष का अनुभव के साथ ही एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन में अनुभव; सहायक लाइब्रेरियन के लिए लाइब्रेरी साइंस/इन्फॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस या इसके बराबर किसी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंक के साथ मास्टर डिग्री और लगातार अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और कम्प्यूटराइज्ड लाइब्रेरी साइंस की जानकारी होनी चाहिए।

अनुभाग अधिकारी के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और असिस्टेंट/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के तौर पर 3 वर्ष का अनुभव; निजी सचिव के लिए बैचलर डिग्री के साथ केंद्र/राज्य सरकार में पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर 3 वर्ष का अनुभव; सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और केंद्र/राज्य सरकार में लेवल 4 पर यूडीसी के तौर पर 3 वर्ष का अनुभव; फिजियोथेरेपिस्ट के लिए फिजियोथेरेपी में बैचलर डिग्री और चार वर्ष का अनुभव; लेखाकार के लिए कम से कम सेकंड डिवीजन के साथ कॉमर्स में बैचलर या कॉमर्स में मास्टर या बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के साथ सेंट्रल/स्टेट गवर्नमेंट में फाइनेंस और अकाउंट्स में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

पुस्तकालय सहायक पद के लिए लाइब्रेरी और इन्फॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री या इसके बराबर की डिग्री, इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर एप्लीकेशन की जानकारी; नर्सिंग अटेंडेंट पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या उसके बराबर की परीक्षा पास की हो, जीएनएम/एएनएम या उसके बराबर का डिप्लोमा हो और सरकारी अस्पताल या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल या 100 बेड वाले प्राइवेट अस्पताल में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु अनुभाग अधिकारी और निजी सचिव के लिए 45 वर्ष, सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए 40 वर्ष, लेखाकार और पुस्तकालय सहायक के लिए 35 वर्ष एवं नर्सिंग अटेंडेंट के लिए 30 वर्ष तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी टीचिंग पोस्ट के लिए 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के एकेडमिक लेवल 10, 13ए और 14 के तहत प्रति माह होगी।

वहीं, नॉन-टीचिंग पदों के लिए 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1, 6, 7, 12 और एकेडमिक लेवल 10 के तहत प्रति माह होगा। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (इम्फाल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें।

इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर, उसके ऊपर पोस्ट का नाम लिखकर 'रजिस्ट्रार, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, दूसरी मंजिल, ओलंपिक भवन, खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इम्फाल-795001' पते पर डाक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक पहुंचा दें।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD