Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर निशांत कुमार यादव ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता की मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान, चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ग्रेडिंग में श्रेष्ठ स्थान पाने वाली प्रदेश की 5 सरकारी आईटीआई को किया सम्मानित जींद से दौड़ेगी विकसित हरियाणा की नई रफ्तार, 17 जुलाई बनेगा इतिहास का नया अध्याय : रणबीर गंगवा जोंधन खुर्द बनेगा आधुनिक मिनी सिटी, 35 एकड़ में विकसित होगी अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी : कृष्ण लाल पंवार SIR के तहत 15 जुलाई तक 99.83% मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्र ई-वाहन खरीदना होगा आसान: हरियाणा ई-वाहन नीति में किए जाएं आवश्यक बदलाव - राव नरबीर सिंह एआई-संचालित स्क्रीनिंग अभियान के माध्यम से हरियाणा में टीबी के 25,600 से अधिक नए मामलों का पता चला 17 जुलाई को जींद रचेगा नया इतिहास - नरेन्द्र मोदी देंगे हरियाणा को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगात संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन : नायब सिंह सैनी

 

मुंह के छालों के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

जलन, दर्द और खाने में परेशानी से मिलेगी राहत

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 15:52 IST

मुंह में होने वाले छाले छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनकी वजह से होने वाली परेशानी काफी ज्यादा हो सकती है। ये खाने, बोलने और पानी पीने में भी दर्द पैदा करते हैं। आमतौर पर ये छाले कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन इस दौरान दर्द और जलन को कम करने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। इन उपायों में इस्तेमाल होने वाली चीजों में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो मुंह की सूजन, जलन और संक्रमण को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

विज्ञान के अनुसार, मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी, तनाव, हार्मोन में बदलाव, मुंह में चोट लगना या शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होना इसके पीछे वजह हो सकती है। हालांकि घरेलू उपाय छाले की परेशानी को कम कर सकते हैं, लेकिन अगर छाले लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।

मुंह के छालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपाय नमक के पानी से कुल्ला करना है। नमक में मौजूद सोडियम क्लोराइड शरीर के लिए एक सामान्य तत्व है। जब नमक पानी में घुलकर कुल्ले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह मुंह में मौजूद अतिरिक्त बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में मदद करता है। नमक में एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव होता है।

यह हानिकारक सूक्ष्म जीवों को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा नमक वाला पानी छाले वाली जगह से गंदगी हटाने और सूजन कम करने में मदद करता है। शहद भी छालों में राहत देने वाला एक पुराना उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को कम कर सूजन को खत्म करने में मदद करता है।

शहद में मौजूद प्राकृतिक शर्करा और अन्य तत्व छाले वाली जगह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं, जिससे बाहरी जलन कम महसूस होती है। इसके अलावा शहद में पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड इसका एक महत्वपूर्ण गुण माना जाता है। लॉरिक एसिड बैक्टीरिया और सूजन से लड़ता हैं।

जब नारियल तेल छाले वाली जगह पर लगाया जाता है, तो यह उस हिस्से को नम बनाए रखने में मदद करता है। मुंह की सूखी त्वचा में जलन ज्यादा महसूस होती है, इसलिए नमी बनाए रखने से दर्द कम होता है। हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए अगर किसी को तेल लगाने से परेशानी बढ़े तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बेकिंग सोडा भी कुछ लोग मुंह के छालों में इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट मुंह के अम्लीय स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। कई बार ज्यादा अम्लीय वातावरण में जलन और दर्द बढ़ सकता है। बेकिंग सोडा पानी में मिलाने से मुंह का पीएच स्तर सामान्य रहता है, जिससे छाले वाली जगह पर जलन कम महसूस होती है।

ठंडी चीजें जैसे बर्फ या ठंडा पानी भी दर्द कम करने में मदद करते हैं। ठंडक से कुछ समय के लिए उस जगह की नसों की संवेदनशीलता कम हो जाती है, जिससे दर्द का एहसास कम होता है। हालांकि बर्फ को सीधे लंबे समय तक छाले पर नहीं रखना चाहिए। अगर छाले दो हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हों तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD