Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

युवराज ने दिया वैभव सूर्यवंशी को नया नाम, 15 वर्षीय बल्लेबाज को मेंटर करने की जताई इच्छा

Yuvraj Singh, Vaibhav Suryavanshi, Abhishek Sharma, Sports News, Cricket
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 15:50 IST

भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को नया नाम दिया है। युवराज ने उन्हें 'टर्मिनेटर 6' वैभव सूर्यवंशी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने वैभव का मेंटर बनने की इच्छा भी जाहिर की है। वैभव ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मिले तीन मौकों को वैभव भुनाने में नाकाम रहे और वह 3 मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके। युवराज ने 'जियोस्टार' पर कहा, "मैं हमेशा खुद को टर्मिनेटर कहता हूं। अब 'टर्मिनेटर 4' अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे चार गुना बेहतर हैं। उनके बाद 'टर्मिनेटर 6' वैभव सूर्यवंशी आते हैं, जो और भी ज्यादा बेहतर हुए हैं। मैंने अपने समय में अपना काम किया, अभिषेक ने इसे और आगे बढ़ाया, और अब वैभव नए स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं।

यह उसी सफर का तीसरा चरण है। खेल को आगे बढ़ते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैं सिनर और अल्काराज को देखता हूं, तो मुझे दिखता है कि टेनिस कैसे बदल रहा है। मुझे अभिषेक और वैभव में भी वही बदलाव दिखता है। मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में काफी समय बिताया है, और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना पसंद करूंगा।

उनका करियर बहुत शानदार होने वाला है। वह भविष्य के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और मुझे यकीन है कि वह उस मुकाम तक पहुंचेंगे।" रविवार को सूर्यवंशी और अभिषेक ने जानिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच हुए विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल देखने के लिए ऑल इंग्लैंड क्लब का दौरा किया। वैभव और अभिषेक के साथ युवराज भी नजर आए।

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज से मिलने का अपना अनुभव शेयर करते हुए वैभव ने युवराज को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा, "युवराज पाजी मेरे भी आदर्श हैं। उनसे पहली बार मिलना एक खास पल था। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल के बारे में कई अहम बातें बताईं। उन्होंने खेल के मानसिक पहलू, दबाव को कैसे संभालें और खुद पर भरोसा करने की अहमियत के बारे में बात की। उनके जैसे व्यक्ति से इतना कुछ सीखने को मिलना बहुत अच्छा लगता है। मुझे यकीन है कि इससे मेरे करियर में आगे बहुत मदद मिलेगी।"

 

Tags: Yuvraj Singh , Vaibhav Suryavanshi , Abhishek Sharma , Sports News , Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD