Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल से उड़ानों का संचालन शुरू

इंडिगो की बेंगलुरु फ्लाइट का हुआ पहला संचालन

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Jodhpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:41 IST

जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन से रविवार से नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। नए टर्मिनल के संचालन की शुरुआत इंडिगो की बेंगलुरु-जोधपुर-बेंगलुरु उड़ान (6ई-6032/6033) से हुई। पहली फ्लाइट सुबह 8:18 बजे जोधपुर पहुंची और सुबह 9:20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के शुरू होने पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यात्रियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

एयरपोर्ट परिसर में कालबेलिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिली। सीआईएसएफ ने नए टर्मिनल पर सुरक्षित और सुचारू उड़ान संचालन के साथ यात्रियों को सहज एवं परेशानी-मुक्त यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वर्तमान में जोधपुर एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे, नोएडा (एनसीआर) और हैदराबाद सहित सात प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क रखता है। नए टर्मिनल के पूरी तरह शुरू होने के बाद चेन्नई, गोवा, इंदौर और कोलकाता जैसे शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना है, जिससे पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को इस नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण इसे तत्काल यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया जा सका था। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नियमित उड़ान संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक टर्मिनल का निर्माण लगभग 37 एकड़ क्षेत्र में किया गया है।

23 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाला यह भवन पुराने टर्मिनल की तुलना में लगभग छह गुना बड़ा है और प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 20 चेक-इन काउंटर, छह एरोब्रिज, आधुनिक सुरक्षा जांच प्रणाली, उन्नत बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, विशाल प्रतीक्षालय, पर्याप्त पार्किंग और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नए टर्मिनल के संचालन से जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही पर्यटन, व्यापार, निवेश और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह टर्मिनल जोधपुर के बुनियादी ढांचे और विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Jodhpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD