Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

प्रेग्नेंसी में कैसे बढ़ता है चेहरे का ग्लो, जानिए शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:37 IST

प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला के शरीर के अंदर कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं, बल्कि चेहरे और त्वचा पर भी दिखाई देता है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि प्रेग्नेंसी में चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है। यह शरीर में होने वाले प्राकृतिक बदलावों का असर होता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर महिला के चेहरे पर यह चमक दिखाई दे।

हर महिला का शरीर अलग होता है और हर किसी का अनुभव भी अलग हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि प्रेग्नेंसी ग्लो का मतलब है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का चेहरा पहले से ज्यादा साफ, चमकदार और फ्रेश दिखने लगता है। कई महिलाओं के गाल हल्के गुलाबी दिखाई देते हैं और त्वचा में एक अलग तरह की चमक नजर आती है।

यह बदलाव अक्सर प्रेग्नेंसी के चौथे महीने के बाद ज्यादा दिखाई देता है। शुरुआत के महीनों में उल्टी, थकान और कमजोरी रहती है, लेकिन जैसे-जैसे शरीर इस बदलाव का आदी होने लगता है, कई महिलाओं के चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखने लगती है। इस चमक की सबसे बड़ी वजह शरीर में होने वाले हार्मोन के बदलाव हैं।

प्रेग्नेंसी के समय शरीर में कुछ हार्मोन पहले से ज्यादा बनने लगते हैं। इन हार्मोन का असर त्वचा पर भी पड़ता है। इससे त्वचा में खून का बहाव बेहतर होता है और चेहरा ज्यादा चमकदार दिखाई दे सकता है। यही कारण है कि कई महिलाओं का चेहरा बिना किसी क्रीम या मेकअप के भी निखरा हुआ लगता है। एक और बड़ी वजह शरीर में बढ़ने वाला खून है।

डॉक्टरों के अनुसार, प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों की जरूरत पूरी करने के लिए शरीर में खून की मात्रा काफी बढ़ जाती है। जब खून तेजी से पूरे शरीर में पहुंचता है, तो चेहरे की छोटी-छोटी नसों तक भी ज्यादा खून पहुंचता है। इससे गालों पर हल्की लालिमा आ जाती है और चेहरा चमकता हुआ दिखाई देता है। यही बदलाव लोगों को प्रेग्नेंसी ग्लो के रूप में नजर आता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा में प्राकृतिक तेल भी पहले से ज्यादा बनने लगता है। इससे चेहरा मुलायम और चमकदार दिख सकता है लेकिन हर महिला के लिए यह अच्छा अनुभव नहीं होता। जिनकी त्वचा पहले से तैलीय होती है, उन्हें इस दौरान मुंहासों की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए अगर किसी महिला को पिंपल्स हो जाएं, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसकी त्वचा स्वस्थ नहीं है।

यह भी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला सामान्य बदलाव हो सकता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे महिला के शरीर की त्वचा भी फैलती है। इसके साथ शरीर में खून का बहाव और गर्माहट भी बढ़ जाती है। कई महिलाओं को इस समय सामान्य से ज्यादा गर्मी लगती है। यही कारण है कि चेहरे पर हल्की लालिमा और चमक दिखाई देती है।

यह भी प्रेग्नेंसी ग्लो का एक कारण माना जाता है। इस समय सही खानपान का असर त्वचा पर साफ दिखाई देता है। अगर गर्भवती महिला रोज ताजे फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध, दही, अंडा या दूसरे प्रोटीन वाले भोजन खाती है और पर्याप्त पानी पीती है, तो इसका फायदा त्वचा को भी मिलता है। शरीर को जरूरी विटामिन और पोषण मिलने से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिख सकती है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD