Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

एनएमपीबी में अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्ती जारी, जानें फॉर्म भरने की शर्तें और अंतिम तिथि

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:34 IST

नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर नियमित पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 7 पदों वैकेंसी की घोषणा की है। इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है।एनएमपीबी की ओर से जारी 7 रिक्तियों में उप-सलाहकार (औषधीय पौधे), सहायक सलाहकार (वनस्पति विज्ञान), वित्त और प्रशासनिक अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी (वनस्पति विज्ञान), सहायक अनुसंधान अधिकारी और लेखाकार (अकाउंटेंट) के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5:30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बॉटनी, फार्माकोग्नॉसी, एग्रीकल्चर, एग्रोनॉमी या फॉरेस्ट्री में मास्टर डिग्री; बॉटनी/फार्माकोग्नॉसी में मास्टर डिग्री; एडमिनिस्ट्रेशन, एस्टेब्लिशमेंट और अकाउंट्स से जुड़े मामलों में पांच वर्ष का अनुभव; बॉटनी/फार्मेसी (फार्माकोग्नॉसी के साथ) में मास्टर डिग्री; बॉटनी, फार्माकोग्नॉसी, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, मेडिसिनल प्लांट्स, बायोटेक्नोलॉजी या फार्मेसी में साइंस में मास्टर डिग्री; कैश और अकाउंट्स में नौ हफ्ते की ट्रेनिंग आदि होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, चयन समिति द्वारा मूल्यांकन, शॉर्टलिस्टिंग आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,400 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएमपीबी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी), आयुष मंत्रालय, पहली और दूसरी मंजिल, रेड क्रॉस एनेक्सी बिल्डिंग, रेड क्रॉस रोड, नई दिल्ली- 110001' पते पर तय अंतिम तिथि तक पहुंचा दें।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD