Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

एनआईटी अरुणाचल प्रदेश में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस समेत कई पदों पर भर्ती का मौका, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ईटानगर , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:33 IST

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अरुणाचल प्रदेश ने अपने विभिन्न विभागों में पूरी तरह से अस्थायी आधार पर केवल 11 महीने की अवधि के लिए एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुछ दिन और शेष हैं, इच्‍छुक योग्‍य उम्‍मीदवार 15 जुलाई तक ही आवेदन कर सकते हैं।

एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश की ओर से जिन विभागों में रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बेसिक और एप्लाइड साइंस एवं मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज शामिल हैं। 

सिविल इंजीनियरिंग विभाग में एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस; कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज डिपार्टमेंट में एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी); और बेसिक और एप्लाइड साइंस विभाग में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पोस्ट पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर, संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की संबंधित ब्रांच में बीटेक/बीई और एमटेक/एमई (या इनके समकक्ष) दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री; बेसिक और एप्लाइड साइंस विभाग के लिए इंजीनियरिंग या साइंस या उनसे जुड़ी शाखाओं में बीटेक/बीएससी और एमटेक/एमएससी (या इनके बराबर की डिग्री) दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री; और मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटीज विभाग के लिए एमबीए या इसके समकक्ष विषय में यूजी और पीजी दोनों में फर्स्ट क्लास डिग्री होना चाहिए।

वहीं, सभी विभाग के पोस्ट के लिए संबंधित या समकक्ष विषय में पीएचडी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, विधिवत गठित चयन समिति की उपस्थिति में प्रस्तुति और/या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एडजंक्ट फैकल्टी (गेस्ट फैकल्टी) पोस्ट के लिए 50,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति माह और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पद के लिए 6,000 रुपए प्रति दिन एवं 2,00,000 रुपए प्रति माह के तहत होगी।वहीं, इंटरव्यू 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से एनआईटी-अरुणाचल प्रदेश पते पर आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD