Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

सीसीआरयूएम भर्ती : रिसर्च ऑफिसर समेत 176 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की शर्तें और अंतिम तिथि

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:31 IST

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख स्वायत्त संगठन, यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद (सीसीआरयूएम) ने ग्रुप-ए, बी और सी के आधार पर विभिन्न 176 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। सीसीआरयूएम की ओर से जारी 176 रिक्तियों में ग्रुप-ए से रिसर्च ऑफिसर (यूनानी) के 16, रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) के 2 और रिसर्च ऑफिसर (फिजियोलॉजी) का 1 पद; ग्रुप-बी के पदों में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोलॉजी) का 1, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोग्नॉसी/बॉटनी) के 2, स्टाफ नर्स के 7, अकाउंट्स ऑफिसर (मुख्यालय) का 1, रिसर्च असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 2, रिसर्च असिस्टेंट (बॉटनी) के 3, इन्वेस्टिगेटर (सांख्यिकी) के 3, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (एमटीएस) के 12, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (एलआईए) के 3 और प्रूफ रीडर का 1 पद शामिल है।

ग्रुप-सी के पदों में हिंदी असिस्टेंट के 2, फार्मासिस्ट के 6, सोशल वर्कर के 2, रेडियोग्राफर का 1, कंपाउंडर के 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 7, अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) के 31, लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के 26, स्टाफ कार ड्राइवर के 4 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 43 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीसीआरयूएम के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीसीआरयूएम के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीसीआरयूएम की ओर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इन रिक्तियों के लिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD