Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया

 

सरकारी नौकरी : जूनियर इंजीनियर के 175 पदों पर आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन शेष

Employment News, Recruitment, Government Jobs, Job Vacancy, Sarkari Naukri, Latest Recruitment, Job Alert, Online Application, Recruitment Drive, Career Opportunities, Vacancy Notification, Job Opening, Competitive Exam, Admit Card, Exam Result, Selection Process, Interview, Employment Opportunity, Fresh Recruitment, Hiring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:29 IST

सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों से विभिन्न 175 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन' (स्थायी नियुक्ति) के आधार पर आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

एनएचएसआरसीएल की ओर से जारी 175 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक)/फैसिलिटी कंट्रोलर (सिविल और ट्रैक)/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - सिविल और ट्रैक) के 31, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिक पावर कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - इलेक्ट्रिकल) के 47, जूनियर इंजीनियर (सिग्नलिंग और टेलीकॉम)/सिग्नलिंग और टेलीकॉम कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - सिग्नलिंग और टेलीकॉम) के 20, जूनियर इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक - इलेक्ट्रिकल)/रोलिंग स्टॉक कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - रोलिंग स्टॉक) के 14, जूनियर इंजीनियर - (रोलिंग स्टॉक - मैकेनिकल) के 3, ट्रेन मैनेजर/स्टेशन मैनेजर/डिपो कंट्रोलर/ऑपरेशन्स कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - ऑपरेशन्स) के 55 और जूनियर इंजीनियर (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम) के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएसआरसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीई/बीटेक होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मई के आधार पर की जाएगी।

वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ लागू बैंक शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

 

Tags: Employment News , Recruitment , Government Jobs , Job Vacancy , Sarkari Naukri , Latest Recruitment , Job Alert , Online Application , Recruitment Drive , Career Opportunities , Vacancy Notification , Job Opening , Competitive Exam , Admit Card , Exam Result , Selection Process , Interview , Employment Opportunity , Fresh Recruitment , Hiring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD