Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर

 

सामंथा की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा इतिहास, 100 करोड़ कमाने वाली पहली महिला-प्रधान तेलुगु फिल्म बनी

Samantha, Maa Inti Bangaram, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:26 IST

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मा इंटी बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि यह दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली महिला-प्रधान तेलुगु फिल्म बन गई है। सामंथा के प्रोडक्शन हाउस ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स ने रविवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया।

पोस्ट में लिखा गया, "'मा इंटी बंगारम' ने गोल्डन सेंचुरी पूरी कर इतिहास रच दिया है। यह दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली महिला-प्रधान तेलुगु फिल्म बन गई है।" 19 जून को रिलीज हुई इस फैमिली एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसकी कहानी राज निदिमोरु ने तैयार की है।

फिल्म की रिलीज से पहले चेन्नई में आयोजित प्री-रिलीज कार्यक्रम में सामंथा ने बताया था कि फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए उन्होंने खुद स्टंट किए और इस दौरान उन्हें कई चोटें भी लगीं। उन्होंने कहा था, "फिल्म में कोई स्लो मोशन, उड़ते हुए या ओवर-द-टॉप एक्शन सीन नहीं हैं। सभी फाइट सीक्वेंस पूरी तरह वास्तविक हैं।

मुझे भी कई मुक्के लगे, खून भी बहा, लेकिन मैंने सभी एक्शन सीन खुद किए। शायद यही वजह है कि दर्शकों को फिल्म का एक्शन इतना वास्तविक लग रहा है।" फिल्म में सामंथा के अलावा दिगंत और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। श्रीमुखी, गौतमी, आनंद, लक्ष्मी, श्रीनिवास गाविरेड्डी और मंजूषा ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

सामंथा ने इस साल जनवरी में फिल्म के बारे में कहा था, "'मा इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसकी ताकत उसकी संवेदनशीलता और साहस दोनों से आती है। इस किरदार को निभाना और निर्माता के रूप में इस फिल्म को आगे बढ़ाना मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है।

 

Tags: Samantha , Maa Inti Bangaram , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD