Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 11, 2026, 16:12 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा धमाका किया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। लोगों को लगा कि ये स्टार आने वाले कई सालों तक इंडस्ट्री पर राज करेंगे। लेकिन, किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। ऐसी ही कहानी है दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव की, जिन्होंने पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टारडम हासिल किया, लेकिन उस सफलता को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सके।

11 जुलाई 1967 को लखनऊ में जन्मे कुमार गौरव बचपन से ही फिल्मी माहौल में पले-बढ़े। उनके पिता राजेंद्र कुमार अपने दौर के सबसे सफल अभिनेताओं में गिने जाते थे। ऐसे में फिल्मों की दुनिया से उनका जुड़ना लगभग तय माना जा रहा था। साल 1981 में उन्होंने निर्देशक राहुल रवैल की फिल्म 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई और कुमार गौरव देशभर के युवाओं के नए रोमांटिक हीरो बन गए। 

उनके हेयरस्टाइल, ड्रेसिंग सेंस और मासूम मुस्कान की खूब चर्चा हुई। उस दौर में लड़कियां उनकी दीवानी थीं और हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहता था।लेकिन कहते हैं कि बॉलीवुड में सिर्फ एक हिट फिल्म काफी नहीं होती। असली चुनौती उस सफलता को लगातार बनाए रखने की होती है। यही वह मोड़ था, जहां कुमार गौरव पिछड़ गए। 'लव स्टोरी' के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें 'तेरी कसम', 'स्टार', 'लवर्स', 'नाम', 'फूल', 'कांटे' और कई अन्य शामिल रहीं।

हालांकि इनमें से कुछ फिल्मों को सराहना मिली, लेकिन उन्हें वह स्टारडम दोबारा नहीं मिला, जो पहली फिल्म ने दिलाया था।कुमार गौरव के करियर को लेकर एक किस्सा अक्सर सुनने को मिलता है। कहा जाता है कि पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद उन्होंने नई और उभरती हुई अभिनेत्रियों के साथ काम करने से दूरी बना ली थी। इसी वजह से उन्होंने मंदाकिनी के साथ फिल्म करने से भी इनकार कर दिया। बाद में मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' से जबरदस्त सफलता हासिल की और रातोंरात स्टार बन गईं। वहीं कुमार गौरव का करियर धीरे-धीरे ढलान पर जाने लगा।

समय के साथ दर्शकों की पसंद भी बदलती गई और कुमार गौरव की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार असफल होती रहीं। एक समय ऐसा आया जब उन्हें साइड रोल स्वीकार करने पड़े। साल 2002 में फिल्म 'कांटे' में नजर आने के बाद उन्होंने लगभग फिल्मों से दूरी बना ली। इसके बाद 2009 में वह एक छोटे प्रोजेक्ट 'माय डैडी स्ट्रॉन्गेस्ट' में दिखाई दिए, लेकिन उसके बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी नहीं हो सकी।

फिल्मों से दूर होने के बाद कुमार गौरव ने बिजनेस की दुनिया का रुख किया। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो कुमार गौरव ने साल 1984 में नम्रता दत्त से शादी की। नम्रता, अभिनेता संजय दत्त की बहन हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने फिल्म 'नाम' में साथ काम भी किया था और उनकी दोस्ती आज भी अच्छी मानी जाती है। कुमार गौरव और नम्रता की दो बेटियां हैं।

 

Tags: Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD