Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें कंगमाई के विकास को मिली गति, डॉ. रवजोत सिंह ने पंचायत को 9 लाख रुपये का चेक सौंपा मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र से किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेंगे : सीएम मोहन यादव असम का बजट अगले पांच सालों के लिए सरकार का आर्थिक रोडमैप तय करेगा : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा घनौर हलके के गांव अजरावड़ से सैकड़ों नौजवानों ने कांग्रेस और आप पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में की सम्मलित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसें रवाना व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: पूनमदीप कौर जकार्ता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने गांव घनौर खुर्द के लोगों की समस्याएं सुनीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव

 

जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान

Special Day, Manjot Singh, Manjot Singh Birthday, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 16:01 IST

एक फिल्म को सफल बनाने में उसकी स्टोरी, कलाकारों की एक्टिंग और गानों का बहुत बड़ा रोल होता है। ठीक उसी प्रकार एक मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने में कॉमेडी का तड़का भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार शानदार कहानी और गानों के साथ-साथ एक बेहतरीन कॉमेडी ट्रैक फिल्म और उससे जुड़े अभिनेता को हमेशा के लिए यादगार बना देता है।

चाहे पुरानी फिल्मों के कॉमेडी सीन हों या आज के दौर की कॉमिक टाइमिंग, यह दर्शकों को सीट से बांधे रखने का सबसे अचूक मंत्र है। आज के दौर में फिल्मी दुनिया के उन्हीं कॉमेडी कलाकारों में उभरते हुए नामों में से एक मनजोत सिंह हैं। मनजोत सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और युवाओं पर केंद्रित किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

मनजोत सिंह का जन्म 7 जुलाई 1992 को नई दिल्ली में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम परमजोत सिंह है, जो पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और बिजनेसमैन हैं और उनकी माता का नाम अमृत कौर सिंह है, जो एक गृहिणी हैं। मनजोत ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की। मनजोत ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' से की, जिसमें उनके शानदार स्क्रीन प्रजेंस और अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला था।

इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का जलवा बिखेरा, जिसमें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'फुकरे', 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2', 'फुकरे 3', 'फुकरे रिटर्न्स', 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', 'किस किसको प्यार करूं 2', 'सपनों की रानी', 'उड़ान', आदि फिल्में शामिल हैं।

इसके अलावा मनजोत ने टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक 'फियर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी' (सीजन 3) में बतौर एक प्रतिभागी भी भाग लिया था। मनजोत अपनी कॉमिक टाइमिंग की वजह से फिल्मी जगत में एक अलग पहचान बना चुके हैं। इसी के साथ वह लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।

 

Tags: Special Day , Manjot Singh , Manjot Singh Birthday , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD