Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी ने एंगस टेलर से की मुलाकात

दोनों देशों के संबंधों के लिए पार्टियों के समर्थन पर दिया जोर

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Angus Taylor, Melbourne
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मेलबर्न , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 15:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वहां के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीटिंग की जानकारी साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता, सांसद एंगस टेलर से मुलाकात की। उन्होंने बढ़ती भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर अच्छी बातचीत की।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "यह गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण मुलाकात भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के व्यापक समर्थन को दर्शाती है।"

टेलर के साथ यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के व्यस्त कार्यक्रम के बीच हुई। अपने दौरे के दौरान वह राजनीतिक नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी से भी मुलाकात की।

इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम में शामिल हुए तथा मेलबर्न में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का भी दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग के लिए एक रोडमैप जारी करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा पर आयोजित विशेष मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जाएंगे। वहां दोनों देशों के बीच सहयोग के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र, खेल, को नई दिशा देने के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप का भी अनावरण करेंगे।"

उन्होंने कहा कि खेल दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, "यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। खासकर जब भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स होस्ट करने वाला है और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ओलंपिक गेम्स होस्ट करने की तैयारी कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "यह सेक्टर (स्पोर्ट्स) ऐसा हो सकता है जिसमें दोनों पक्षों के बीच बहुत सहयोग और मौके देखने को मिल सकते हैं।"

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Angus Taylor , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD