Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

भोपाल में फिल्माई गई वर्ल्डवाइड फिल्म ‘सरपंच’ का चंडीगढ़ में भव्य प्रीमियर

अभिनेता नमन सोनी सहित पूरी टीम रही मौजूद

Pollywood, Sarpanch, Naman Soni, Pollywood News, Latest Pollywood News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 13:26 IST

मध्य प्रदेश की धरती पर फिल्माई गई बहुप्रतीक्षित वर्ल्डवाइड फीचर फिल्म ‘सरपंच’ का भव्य प्रीमियर शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित PVR में आयोजित किया गया। प्रीमियर समारोह में फिल्म के कलाकार, निर्माता, तकनीकी टीम और विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभिनेता नमन सोनी, अभिनेता शरद बाजपेई सहित पूरी टीम ने दर्शकों के साथ फिल्म का प्रीमियर अटेंड किया।

फिल्म ‘सरपंच’ की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग 28 से 30 दिनों के विस्तृत शेड्यूल में पूरी की गई। इस दौरान मध्य प्रदेश पर्यटन (MP Tourism) का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते भोपाल के प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को बड़े पर्दे पर आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वहीं, फिल्म में चंडीगढ़ और पंजाब के चुनिंदा लोकेशनों को भी कहानी के अनुरूप खूबसूरती से फिल्माया गया है।

शक्ति लाइन प्रोडक्शन एवं प्रफुल्ल फिल्म्स के सहयोग से निर्मित इस फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय मिट्टी, ग्रामीण परिवेश और सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली सिनेमाई रूप में दर्शकों तक पहुँचाना है। फिल्म का संगीत, छायांकन और कहानी इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं। फिल्म में अभिनेता नमन सोनी ने भी महत्वपूर्ण अभिनय किया है।

उनके किरदार को कहानी का प्रभावशाली हिस्सा माना जा रहा है। नमन सोनी ने कहा कि ‘सरपंच’ उनके करियर की एक यादगार फिल्म है और मध्य प्रदेश की खूबसूरत लोकेशनों पर काम करना उनके लिए गर्व और सीख, दोनों का अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ काम किया और उन्हें विश्वास है कि दर्शक फिल्म को भरपूर स्नेह देंगे।

 

Tags: Pollywood , Sarpanch , Naman Soni , Pollywood News , Latest Pollywood News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD