Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें

 

जनादेश की हुई लूट, लोकतंत्र से किया गया समझौता

आप बताए कि लोगों का फतवा हारने के बावजूद उसने पदों पर कब्ज़ा कैसे किया : राजा वड़िंग

Amrinder Singh Raja Warring, Amarinder Singh Raja Warring, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 09:41 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला में मेयर और श्री चमकौर साहिब में नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर आम आदमी पार्टी द्वारा कब्ज़ा करने के तरीके की कड़ी निंदा की है, जबकि जनता ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया था। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब की जनता ने इन नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में निर्णायक जनादेश दिया था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान करने की बजाय राजनीतिक जोड़-तोड़ पर भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस ने 50 में से 31 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि 'आप' को केवल 11 सीटें मिली थीं। शिरोमणि अकाली दल ने 3, भाजपा ने 3 और 2 सीटें अन्य/निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थीं। इसके बावजूद 'आप' ने चुनाव के बाद की राजनीतिक जोड़-तोड़ के जरिए मेयर का पद हासिल कर लिया, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की पवित्रता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसी प्रकार, श्री चमकौर साहिब नगर परिषद में कांग्रेस 13 में से 7 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि 'आप' को केवल 3 वार्ड मिले थे और 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थीं। इसके बावजूद नगर परिषद अध्यक्ष का पद 'आप' के खाते में चला गया, जो जनता के जनादेश की सीधी अनदेखी है।

राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा :

यदि सब कुछ निष्पक्ष तरीके से हुआ है, तो एक साधारण सवाल का जवाब दें कि जब जनता ने भारी बहुमत से कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था, तो 'आप' इन शीर्ष पदों तक कैसे पहुंच गई? क्या यही वह 'बदलाव' है जिसका वादा 'आप' ने किया था, या फिर यह लोकतंत्र पर खुला हमला है? उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव करवाने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के जनादेश का सम्मान करने का नाम है।

चुनाव हारने के बाद संवैधानिक पदों पर कब्ज़ा करना मतदाताओं के विश्वास के साथ धोखा करने के समान है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'आप' ने बार-बार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता के जनादेश को पलटने की कोशिश की है, बजाय इसके कि वह चुनावी हार को विनम्रता से स्वीकार करती। ऐसी कार्रवाइयाँ लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती हैं और जनता का निर्वाचित संस्थाओं से विश्वास डगमगा देती हैं।

राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने की हर कोशिश का पर्दाफाश करती रहेगी और पंजाब के लोगों के जनादेश की रक्षा के लिए हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने वोट कांग्रेस को दी थी, लेकिन कुर्सी 'आप' ने हासिल कर ली। पंजाब की जनता इसका जवाब चाहती है। लोकतंत्र को चुनावों के बाद की जोड़-तोड़ और राजनीतिक इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Amarinder Singh Raja Warring , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD