Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चम्बा , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 18:11 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न हितधारकों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने कहा कि मानव तस्करी और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गुमशुदा बच्चों एवं महिलाओं के प्रत्येक मामले में बिना किसी विलंब के प्राथमिकी ( एफआईआर) दर्ज कर त्वरित खोज, बचाव एवं जांच सुनिश्चित की जाए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाए। 

बैठक में बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने, विभिन्न विभागों की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों, अंतर्विभागीय समन्वय, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग तथा पीड़ितों के पुनर्वास एवं परिवार से पुनर्मिलन संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को अस्पताल में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु का आधार कार्ड बनवाने हेतु अभिभावकों को प्रेरित करने तथा इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अवश्य बनवाएं तथा नवजात शिशुओं का भी जन्म के समय ही आधार नामांकन सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य एवं सीसीटीएनएस से जुड़े एकीकृत डिजिटल पोर्टल की प्रगति से संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी निरोधक तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। 

बैठक में जिला उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश रॉय, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति युगल किशोर मारवाह, तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा नाथ, ओएसडी प्रारम्भिक शिक्षा उमाकांत, सवास्थ्य विभाग से डॉ.वैभवी गुरुंग सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD