Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar, Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 17:56 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सम्मानजनक तरीके से पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोक सेवक आवास में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ विभागीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खाद्यान्न भंडारण प्रणाली के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।

समीक्षा बैठक में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव रविशंकर तथा बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का व्यापक एवं अद्यतन डेटाबेस तैयार किया जाए, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि बिहार की ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रदर्शन सराहनीय है और इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में स्मार्ट वेयरहाउसिंग विकसित करने, 'सार्थक पीडीएस' मॉडल के विभिन्न मॉड्यूल, तकनीकी संरचना और लागत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई न हो। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के सभी खाद्यान्न गोदामों की गुणवत्ता, सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी वेयरहाउस में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से प्राप्त सुझावों के अनुरूप विभाग बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से पूरा करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'गरीब कल्याण विद डिग्निटी' के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बिहार आकर योजनाओं की समीक्षा करने तथा राज्य के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिंह सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar , Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD