Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है'

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Anthony Albanese, Melbourne
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मेलबर्न , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 17:54 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे। प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके प्रत्युत्तर में पूरा स्टेडियम जगमगा गया।

हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से गदगद पीएम मोदी ने कहा, "ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है।" पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, "मैं अपनी बात उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बड़े-बुज़ुर्ग, चाहे वे अतीत के हों, वर्तमान के हों या भविष्य के, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, " ये मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है। यहां मेलबर्न में और आस पास काफी ऐसे स्थान हैं, मार्केट हैं जो भारतीयता के रंग से भरे हैं। कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया कहता है... नाम कोई भी हो लेकिन रंग भारतीयता से भरे हुए हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी। उन्होंने कहा, "उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार भारत के प्रधानमंत्री के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह एक तरह से ‘हैट्रिक’ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव दर्शाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध कितनी तेजी से मजबूत हुए हैं। इससे पहले विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "विक्टोरिया भारतीयों का सम्मान करता है, आपके मूल्यों का आदर करता है; हमारे लिए भारत ट्रेड का नहीं बल्कि ट्रस्ट का सबब है।"

उन्होंने इस मंच से भारत के लोगों को विक्टोरिया आने का न्योता दिया। इससे पहले मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय अपने पीएम की झलक देखने को बेताब दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान गूंजा। इस विशेष अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ती साझेदारी की झलक पेश की।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Anthony Albanese , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD