Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा

दोनों राज्यों के किसानों के हित में सहयोग की नई संभावनाओं पर हुआ विचार-विमर्श

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Satish Sharma, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 17:43 IST

डेयरी एवं पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने आज यहां किसान भवन में दोनों राज्यों के किसानों के हित में अंतरराज्यीय सहयोग को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सतीश शर्मा के नेतृत्व में आए जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि सतीश शर्मा के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, युवा सेवाएं तथा खेल विभागों का प्रभार है। बैठक के दौरान पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपसी सहयोग के नए अवसरों की तलाश पर विशेष रूप से विचार किया गया।

स.खुड्डियां ने मुख्यमंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की संघीय ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के अग्रणी दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल है। इसलिए बैठक में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुधन की नस्ल सुधार, आधुनिक प्रजनन तकनीकों तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य की प्रभावी निगरानी, दूरदराज़ क्षेत्रों में सब्सिडी का पारदर्शी वितरण तथा समय पर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकाधिक उपयोग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पंजाब द्वारा साझा किए गए अनुभवों और महत्वपूर्ण जानकारियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पशुपालन क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच संस्थागत सहयोग किसानों की आय बढ़ाने और पशुधन विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Satish Sharma , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD