Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

नई औद्योगिक नीति से व्यापार में सुगमता को मिलेगा प्रोत्साहनः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News, Harshwardhan Chauhan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 16:22 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसे शीघ्र अधिसूचित किया जाएगा। नई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा हिमाचल प्रदेश में व्यापार में सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वह बुधवार सायं उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीति को व्यापक और उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श किया जा रहा है। साथ ही, निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकल खिड़की स्वीकृति प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पहल के तहत नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, ताकि उद्योगपति अपने उद्योगों की स्थापना और संचालन अधिक आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान इस दिशा में कई नीतिगत पहल और कानूनी सुधार किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऊना में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क तथा धर्मशाला में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रतिष्ठित कंपनियों को बल्क ड्रग पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। 2,071 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

उन्होंने बताया कि लगभग 800 बीघा भूमि को समतल किया जा चुका है तथा कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। श्री सुक्खू ने अधिकारियों को आगामी 15 जुलाई तक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और स्टीम जनरेशन सुविधा का कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।

धर्मशाला में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए 66 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट, थ्री प्रोडक्ट्स’ कार्यक्रम के तहत उत्पादों की पहचान करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल लोगों के लिए नए आजीविका के अवसर सृजित करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, सचिव आशीष सिंहमार एवं अमरजीत सिंह, उद्योग निदेशक यूनुस, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News , Harshwardhan Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD