Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेन्द्र मोदी ने सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Sam Mostyn AC, Melbourne
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मेलबर्न , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 15:50 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती और विविधता पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि व्यापार, निवेश, शिक्षा और नवाचार संबंधों के विस्तार से नए अवसर पैदा होंगे और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिलेगा।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों पर भी संतोष व्यक्त किया और भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले घनिष्ठ सहयोग का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत संपर्क हमारे संबंधों की मजबूती का स्रोत बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए गवर्नर जनरल सुश्री मोस्टिन के दृढ़ समर्थन की सराहना की।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Sam Mostyn AC , Melbourne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD