Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

तस्वीर साझा कर कहा- 'भव्य!'

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prabowo Subianto, Jakarta, Prambanan Temple
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 14:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बुधवार को दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर परिसर प्रम्बानन मंदिर के संयुक्त दौरे पर गए। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ अपनी एक तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जाते हुए।"

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें हेलीकॉप्टर की खिड़की से प्रम्बानन मंदिर का नजारा दिखाई दे रहा है। मंदिर का हवाई दृश्य साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "भव्य प्रम्बानन मंदिर!" मंगलवार को इंडोनेशियाई संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह और राष्ट्रपति प्रबोवो योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर जाएंगे, जो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

इस यात्रा के दौरान दोनों नेता संयुक्त रूप से प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन (रिस्टोरेशन) परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 7 जुलाई को भारत और इंडोनेशिया ने योग्याकार्ता स्थित प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्स्थापन के लिए भारत-समर्थित परियोजना पर आशय पत्र का आदान-प्रदान किया।

यह आदान-प्रदान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच हुई वार्ता के बाद हुआ, जिसमें दोनों देशों ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की। 10वीं शताब्दी में निर्मित प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर है और मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है।

इस भव्य परिसर में हिंदू त्रिमूर्ति शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित ऊंचे-ऊंचे मंदिर हैं, साथ ही उनके दिव्य वाहनों को समर्पित मंदिर भी हैं। मंदिर की दीवारों पर रामायण के प्रसंगों को दर्शाती हुई सुंदर और बारीक नक्काशी की गई है, जो भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाती है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों का रिश्ता रामायण और महाभारत की साझा विरासत पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी इस समय इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, इंडोनेशियाई संसद को संबोधित किया और इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी भाग लिया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prabowo Subianto , Jakarta , Prambanan Temple

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD