Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : आर.एस. बाली

धर्मशाला में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन पर मंथन

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News, Hemraj Bairwa, Himachal Administration, Deputy Commissioner Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 12:26 IST

हिमाचल प्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को धर्मशाला स्थित एचपीटीडीसी होटल द धौलाधार के कॉन्फ्रेंस हॉल में "दर्शन : हिमाचल प्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन पर राउंडटेबल" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डेवलपमेंट लीडर्स एलायंस (डीएलए), वीज़ा तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्य अतिथि आर.एस. बाली ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाना है। 

उन्होंने कहा कि इस चर्चा से प्राप्त सुझाव प्रदेश में पर्यटन के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास की रणनीति तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है और धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 

पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए हवाई संपर्क का विस्तार, हेलीपोर्ट एवं रोपवे परियोजनाओं का निर्माण, जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा तथा धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने जैसे अनेक महत्वाकांक्षी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 

साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट विकसित करने का कार्य भी प्रगति पर है। आर.एस. बाली ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को मंदिरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा मंदिरों का डिजिटलीकरण किया जाए, ताकि देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालु अपने घरों से ही पूजा, आरती एवं अन्य धार्मिक गतिविधियों का ऑनलाइन दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए प्रसिद्ध संगीत कलाकारों एवं अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को ब्रांड एंबेसडर बनाकर सांस्कृतिक उत्सवों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक प्रचार माध्यमों के जरिए हिमाचल के धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की योजना है।

उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी में पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया होटल बनाया जा रहा है। आर.एस. बाली ने कहा कि कांगड़ा और इसके आसपास लगभग 60 किलोमीटर के दायरे में छह प्रमुख शक्तिपीठ एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं। 

इसके साथ ही यहां नदियां, पर्वत, चाय बागान, बौद्ध मठ, पैराग्लाइडिंग सहित प्रकृति, अध्यात्म और रोमांच का अद्भुत संगम मौजूद है, जो प्रत्येक पर्यटक को एक ही स्थान पर विविध अनुभव प्रदान करता है। यही विशेषताएं कांगड़ा को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने की अपार संभावनाएं प्रदान करती हैं। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने, स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, मुख्य अरण्यपाल बासु कौशल, उप निदेशक पर्यटन विनय धीमान, एसडीएम मोहित रत्न, डीएफओ अमित कुमार, इंटैक उपाध्यक्ष मालविका पठानिया, नरेंद्र अवस्थी, देचेन नामग्याल, कुलदीप कुमार, संस्थापक डीएलए संकल्प शुक्ला सहित राउंडटेबल चर्चा में पर्यटन, संस्कृति, विरासत संरक्षण, आतिथ्य, उद्योग तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News , Hemraj Bairwa , Himachal Administration , Deputy Commissioner Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD