Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केवल सिंह पठानिया ने बी. मणिकम टैगोर से भेंट की

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News, B Manickam Tagore
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 18:43 IST

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक बी. मणिकम टैगोर से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने विश्वास व्यक्त किया कि बी. मणिकम टैगोर के नेतृत्व में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।

केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितैषी शासन व्यवस्था के माध्यम से समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्राकृतिक, धार्मिक, साहसिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य पर्यटन को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है तथा कांगड़ा जिला को हिमाचल की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के देहरा उप-मण्डल के बनखंडी में 619 करोड़ रुपये से दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान बनाने सहित कांगड़ा हवाई अड्डे का तजी से विस्तार किया जा रहा है।

उप-मुख्य सचेतक ने कहा कि एक ऐतिहासिक कदम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा गाय तथा भैंस के दूध की खरीद एवं प्राकृतिक खेती से उगाए गए चयनित उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है और ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से की गई सभी 10 गारंटियों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों और महिलाओं को सहारा प्रदान करने के उद्देश्य से महत्त्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की गई है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने विशेष देख-रेख की आवश्यकता वाले अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम, निराश्रित महिलाओं और बेसहारा वृद्धजनों को सुख-आश्रय प्रदान करने की पहल की है और इनके लिए कानून बनाने वाला पहला राज्य बना है। 

योजना के तहत प्रदेश सरकार ने निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। इन बच्चों की पढ़ाई के सम्पूर्ण खर्च सहित इन्हें जेब खर्च, शादी, घर के निर्माण, स्टार्ट-अप आदि कार्यों के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचलवासियों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदेश के भीतर प्रदान करने के लिए कदम उठाए गए हैं। राज्य में पहली बार विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर एक क्रांतिकारी पहल की गई है।

इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्त्वाकांक्षी परिवर्तनों के माध्यम से इस क्षेत्र का आधुनिकीकरण किया गया है। इन प्रयासों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश 99.30 साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य बना है।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News , B Manickam Tagore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD