Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

6.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेल और चुहण : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

भाटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता - कुलदीप सिंह पठानिया

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 13:09 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत मेल और चूहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मेल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चून के भवनों का विधिवत भूमि पूजन किया।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उन्होंने कहा कि मेल और चूहन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का निर्माण कुल 6 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।जिसमें मेल में बनने वाले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 3 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि चूहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 करोड़ 85 लाख की धन राशि व्यय की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दी तथा जानकारी देते हुए बताया कि इन स्वास्थ्य संस्थानों के लिए 2-2 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं तथा शेष राशि निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कार्य कर रही एजेंसी भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू किए जाएं और अगले एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जाए।  

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नए भवन में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता चौबीस घंटे सुनिश्चित हो सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पीएचसी मेल निर्मित होने के पश्चात ग्राम पंचायत मेल, नैनीखड्ड, बैली व सुदली तथा पीएचसी चूहन के तहत ग्राम पंचायत चूहन, समलेउ व मोरनु की लगभग 5 से 6 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर वेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने घर के निकट उपलब्ध होंगी। 

उनहोने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्तियां की हैं। चंबा जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में वर्षों से खाली पड़े अधिकांश पद भर दिए गए हैं तथा शेष पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत्, स्वच्छ पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में सड़क सुविधा से वँचित विभिन्न गावों को सड़क सुविधा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ढलोग, मेल, बैली, सुदली, मोरनु, भगडार, समलेउ व चूहन में लगभग 39 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 165 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिन गांवों में अभी भी पेयजल की समस्या है, वहां भी चरणबद्ध तरीके से स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समास्यों क़ो भी सुना और अधिकतर का मौके पर निराकरण कर शेष के समाधान क़ो लेकर सम्बंधित अधिकारीयों क़ो प्रेषित किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा, एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, डीएसपी मयंक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम सिंह भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश चौहान, बीडीओ भाटियात अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, अधिशासी अभियंता बीएसएनल सतपाल सिंह, उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ शरद, बीएमओ डॉ शायम लाल शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत चुहन सीमा देवी, बैल्ली जैसी राम, नैनीखड़ संजीव कुमार, मेल धर्म चंद, मोरनु सुभाष चंद, सुरेश शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD