Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

विजिलेंस ब्यूरो ने रिकवरी एजेंट को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 13:04 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान, सेवियर रिकवरी एजेंसी, लुधियाना की कंपनी में कार्यरत रिकवरी एजेंट रवनीत सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कबीर नगर, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता वर्ष 2007 से अपने आवास की पहली मंजिल पर "जी.एन.डब्ल्यू." नाम से एक कपड़ा फैक्ट्री चला रहा है। शिकायतकर्ता ने फैक्ट्री के लिए आईडीबीआई बैंक से 40 लाख रुपये की नकद क्रेडिट (सीसी) सीमा/ऋण प्राप्त किया था। भुगतान न होने के कारण ऋण का मामला वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) में विचाराधीन है।

25-05-2026 को रवनीत सिंह नामक एक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया। स्वयं को तहसील पूर्वी, लुधियाना का कर्मचारी बताते हुए रवनीत सिंह ने शिकायतकर्ता को तहसील पूर्वी प्राधिकरण के हस्ताक्षर वाला एक नोटिस दिया। उसने शिकायतकर्ता को बताया कि आईडीबीआई बैंक 28-05-2026 को संपत्ति पर कब्जा करने वाला है। 

आरोपी रवनीत सिंह ने कब्जा दिलाने में देरी करवाने के लिए 60,000 रुपये रिश्वत की मांग की और वादा किया कि वह ऋण के निपटारे के लिए तीन माह की अवधि बढ़वाने में मदद करेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि रवनीत सिंह पहले ही निपटारे की सुविधा दिलाने के नाम पर कथित रूप से अन्य अधिकारियों के नाम पर 20,000 रुपये की पहली किस्त ले चुका था। अब वह 10,000 रुपये की दूसरी किस्त की मांग कर रहा था।

 शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगते हुए आरोपी की बातचीत रिकॉर्ड कर ली।अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में आरोपी रिकवरी एजेंट को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान आरोपी रवनीत सिंह तहसील पूर्वी, जिला लुधियाना का कर्मचारी नहीं पाया गया, बल्कि वह सेवियर रिकवरी एजेंसी, लुधियाना में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत पाया गया। यदि आईडीबीआई बैंक या तहसील पूर्वी के किसी अधिकारी/कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो जांच के दौरान उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD