Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में पुलिस बल राजनीतिक संरक्षण में नशे के रैकेट को बढ़ावा दे रहा : परमजीत सिंह सन्नी

पार्टी के आर.टी.आई प्रमुख परमजीत सिंह सन्नी ने आरटीआई से मिली जानकारी जारी कर साबित किया कि राज्य की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन सिर्फ दिखावा है

Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Paramjit Singh Sunny
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 13:20 IST

शिरोमणी अकाली दल के आरटीआई सेल के चेयरपर्सन परमजीत सिंह सन्नी ने आज कहा है कि पुलिस बल राजनीतिक संरक्षण में पंजाब की जेलों में नशीले पदार्थों के रैकेट को बढ़ावा दे रहा और यह तब साबित हुआ जब आम आदमी पार्टी की सरकार को होशियारपुर में दो जेल अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आम आदमी पार्टी की सरकार का युद्ध नशों  के विरूद्ध अभियान का असली चेहरा दिखाते हुए परमजीत सन्नी ने कहा कि सरकार ने अकेले लुधियाना में इस अभियान के विज्ञापन पर 6.10 लाख करोड़ रूपये खर्च किए हैं, जबकि पंजाब में नशों की होम डिलीवरी की जा रही है। उन्होने आगे कहा,‘‘ होशियारपुर जेल कांड में यह साबित हो चुका है कि कैदियों को नशे की सप्लाई पहुंचाने के लिए जेलर खुद जिम्मेदार था। उन्होने कहा कि सिर्फ इतना ही नही अपराधियों को जेलों में खुली छूट दी गई जिसके कारण राज्य में जबरन वसूली और टारगेट कीलिंग जैसी घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैैं।’’

स. सन्नी ने एक और खुलासा जिसने आम आदमी पार्टी की तथाकथित भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन का पर्दाफाश किया। उन्होने कहा कि आरटीआई के जवाब के अनुसार सरकार ने दावा किया था कि भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन को 2022 से 2026 तक 5.33 लाख शिकायतें मिली थी। उन्होने कहा ,‘‘ इतनी संख्या में शिकायतें मिलने के बावजूद सरकार ने जवाब में बताया कि उसने केवल 1394 केसों में ही कार्रवाई की है।’’

उन्होने कहा,‘‘ सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि केवल एक व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है और किसी भी विधायक यां मंत्री के खिलाफ भी कोई शिकायत नही मिली है। इससे साबित होता है कि भ्रष्टाचार-विरोधी हेल्पलाइन एक दिखावा है और आम आदमी पार्टी सरकार का भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का कोई इरादा नही है, जैसा कि उसने वादा किया था।’’

एक अन्य खुलासा करते हुए स.सन्नी ने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक बोर्ड लगाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर दावा किया कि आप सरकार राज्य में 6000 खेल के मैदानों का निर्माण कर रही है। उन्होने कहा कि आरटीआई के तहत सवाल पूछे जाने पर पता चला कि पिछले साल बजट सत्र में इस मंशा का खुलासा किया गया था और अब भी यह मामला विचाराधीन है। इससे एक बार फिर साबित होता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी उपलब्धियों के बारे झूठी कहानी गढ़ने के लिए सार्वजनिक पैसे का दुरूपयोग कर रही है।’’

 

Tags: Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Paramjit Singh Sunny

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD