Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी यूएस के 250वें स्थापना दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल का 'अमेरिका250' अभियान किया शुरू फीफा वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया

 

'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों

गांव ईसापुर और रूड़गढ़ में लोगों से रूबरू हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों

Dalvir Singh Dhillon, Dhuri, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 11:40 IST

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव ईसापुर (लंडा) और रूड़गढ़ में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों ने सरकार और आम जनता के बीच सीधे संवाद को और मजबूत किया है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान धूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जबकि कई अन्य परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

चेयरमैन ढिल्लों ने लोगों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए बिना किसी संकोच के 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों में अपनी बात रखें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, केवल सिंह घनौरी कलां, जगतार सिंह बागड़ी सलेमपुर, दोनों गांवों के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , Dhuri , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD