Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा

 

राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा

Pawan Khera, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 14:53 IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राम मंदिर ट्रस्ट, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), उत्तर प्रदेश की राजनीति और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और उसके फैसलों पर लोगों का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि जब राम मंदिर का पूरा ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में हो, तो उसके किसी भी फैसले या निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विश्वास करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसी कारण लोगों का भरोसा लगातार कम हो रहा है। अयोध्या के राम मंदिर जाने से जुड़े सवाल पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता पहले ही वहां जा चुके हैं और कुछ नेताओं ने मंदिर में दान भी दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे ट्रस्ट से जुड़े विवाद खत्म नहीं हो जाते। उनके अनुसार, राम मंदिर का पूरा प्रोजेक्ट भाजपा और आरएसएस का प्रोजेक्ट है, जिसमें जवाबदेही का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना में अनियमितताएं हो रही हैं और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। देशभर के विभिन्न पूजा स्थलों पर बढ़ रही चोरी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि इन मामलों में एक खास पैटर्न दिखाई देता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म केवल राजनीतिक सत्ता हासिल करने और अपने लोगों को लाभ पहुंचाने का माध्यम बन गया है। खेड़ा ने आरएसएस से सवाल किया कि संघ स्वयं को पंजीकृत क्यों नहीं कराना चाहता और अपने खातों का सार्वजनिक लेखा-जोखा क्यों नहीं देता? उनके अनुसार, जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति गंभीर सवाल खड़े करती है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने राज्य में दोबारा सरकार बनाने का दावा किया था, खेड़ा ने कहा कि राजनीतिक दलों को दावे करने का अधिकार है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को बड़ा झटका देगी।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के बारे में जो कहना है, कह सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख होता है कि जब सत्ता में बैठे लोग अपने कर्मों के परिणाम भुगतेंगे, तब उन पर क्या गुजरेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उन्हें इस स्थिति की कल्पना कर भी अफसोस होता है।

उल्लेखनीय है कि रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा, "कांग्रेस पार्टी अपने ही दुष्ट कर्मों का परिणाम भुगत रही है। अटल बिहारी वाजपेयी ने बहुत पहले ही कांग्रेस पार्टी को उसके अहंकार के बुरे नतीजों के बारे में आगाह कर दिया था।"

 

Tags: Pawan Khera , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD