Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

राम मंदिर में एक और महापाप, सोने की राम चरित मानस भी गायब - अरविंद केजरीवाल

पूर्व गृह सचिव ने पूरी श्रद्धा से एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस चढ़ाई थी- केजरीवाल

Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 18:28 IST

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सामने आ रहा है कि राम मंदिर से सोने की राम चरित मानस भी गायब हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलोग्राम सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने एक और महापाप किया है। उधर, ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस से कई सवाल पूछे हैं। 

उन्होंने आरएसएस से पूछा कि वह देश को बताए कि हिंदुओं के खिलाफ किसने काम किया या उन्हें किसने बदनाम किया? क्या उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने मंदिर का चंदा चुराया? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने इन चोरों को बचाने की कोशिश की? या फिर उन्होंने बदनाम किया, जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी को उजागर किया और सरकार पर इस मामले को स्वीकार करने और कार्रवाई करने का दबाव बनाया?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि मैं आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि हिंदू विरोधी होने और हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया है? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की, जिन्होंने चोरों को बचाने की कोशिश की या उन लोगों ने जिन्होंने सबसे पहले इस चोरी के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार पर इसे मानने का दबाव बनाया?

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बलात्कारियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को महिलाओं का दुश्मन बता दिया जाए क्योंकि वे बलात्कार की बात उजागर कर रहे हैं, लेकिन असली बलात्कारियों को महिलाओं का दुश्मन न कहा जाए। यह बड़े शर्म की बात है और इससे साफ पता चलता है कि आरएसएस अंदर से काफी विचलित है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD