Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सुखबीर सिंह बादल ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों और खेतीहर मजदूरों को गेंहू वितरित करने के लिए पार्टी ‘सेवा’ का शुभारंभ किया

आज 300 परिवारों को प्रति परिवार एक क्विंटल गेंहू वितरित किया गया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Malout, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 11:22 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज इस जिले के मलोट हलके के गंधार गांव प्रभावित किसानों को गेंहू वितरित करके उन किसानों और खेतीहर मजदूरों को राहत प्रदान करने की पार्टी की पहल का शुभारंभ किया, जिनकी खड़ी गेंहू की फसल भारी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई है।

इस बात पर जोर देते हुए अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी हमेशा से अन्नदाता के साथ खड़ी रही है, और जब आम आदमी पार्टी ने किसानों को कोई मुआवजा देने से इंकार कर उनके प्रति अपने कर्तव्य से किनारा कर दिया, तब अकाली दल ने उनकी जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए कदम बढ़ाया है।’’सरदार बादल ने जोर देकर कहा ,‘‘ हमारे लिए यह एक ‘सेवा ’ है और हम हर प्रभावित परिवार तक पहुंचने का प्रयास करेंगें।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने इस अवसर पर 300 परिवारों को एक-एक क्विंटल गेंहू बांटा। उन्होने संगरूर, नाभा और ज़ीरा विधानसभा हलकों के समर्पित पार्टी लीडरशीप का आभार व्यक्त किया, जिन्होने इस गांव में वितरित करने के लिए 300 क्विंटल गेंहू इकटठा करने के लिए खूब मेहनत की। उन्होने घोषणा की कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो महीने पहले इस संबंध में लिए गए फैसले के अनुसार गेंहू का भंडार इकटठा किया था और यह अगले कुछ ही दिनों के भीतर प्रभावित गांवों तक पहुंच जाएगा।

सरदार बादल ने केवल झूठे वादे करने वाली और झूठी ब्रांडिंग में विश्वास रखने वाली आम आदमी पार्टी और जनता से किए गए वादों को हमेशा पूरा करने वाली शिरोमणी अकाली दल के बीच अंतर पहचाननने का आग्रह करते हुए कहा,‘‘ बार-बार फसल बर्बाद होने के कारण किसानों को मुआवजा देने में नाकाम रहने के लिए आप पार्टी को जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है।’’

सरदार बादल ने कुछ खेतों का दौरा किया जहां किसान आम आदमी पार्टी के आठ घंटे नियमित बिजली आपूर्ति के वादे पर भरोसा करने वाले किसानों की दयनीय स्थिति को देखा। उन्होने कहा कि धान की फसल सूख रही है, क्योंकि किसानों को दो घंटे की नियमित बिजली की सप्लाई भी नही मिल रही। उन्होने जोर देकर कहा,‘‘ किसान इसीलिए परेशान हैं, क्योंकि सरकार ने पिछले 4 सालों में कोई नई बिजली उप्तादन सुविधा नही जोड़ी है।’’ उन्होने लोगों को याद दिलाया कि कैसे पूर्ववर्ती अकाली दल सरपकार ने पंजाब को बिजली सरप्लस राज्य बना दिया था।

सरदार बादल ने  बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होने कहा कि एक करोड़ की कुल महिला आबादी  में से सिर्फ 10 फीसदी महिलाओं (9 से 10 लाख) को तीन महीने के लिए प्रति माह 1000 रूपये दिए गए, जबकि उनसे प्रति माह 2000 रूपये का सामाजिक भलाई लाभ छीन लिया गया। उन्होने बताया कि कैसे महिलाओं को शगुन योजना के तहत कोई पैसा नही दिया जा रहा और बुढ़ापा पेंशन योजना और मनरेगा योजना में भी भारी कटौती की गई है। 

सरदार बादल ने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि राज्य में अकाली दल की सरकार बनने पर आटा-दाल योजना के तहत 30 किलोग्राम आटा 4 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने कहा कि कमजोर वर्ग की लड़कियों की शादी पर शगुन भत्ते को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया जाएगा और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा। उन्होने जिनके पास मकान नही हैं उन्हे पक्के मकान प्रदान किए जाने की भी घोषणा की।अकाली दल अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Malout , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD