Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

हलका मोहाली में जन मिलनी कार्यक्रमों का सिलसिला जारी

विधायक कुलवंत सिंह ने मानक माजरा, बैरोपुर और भागो माजरा के विकास कार्यों के लिए अनुदान की घोषणा की

Kulwant Singh Mohali, SAS Nagar, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 16:51 IST

हलका एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के विधायक कुलवंत सिंह ने जन मिलनी कार्यक्रम के तहत गांव मानक माजरा, बैरोपुर और भागो माजरा का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए कई अनुदानों की घोषणा की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा करते हुए विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं और सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव मानक माजरा में अनुसूचित जाति धर्मशाला की छत (लैंटर) के लिए 5 लाख रुपये, जनरल धर्मशाला की मरम्मत एवं पेवर वॉक के लिए 5 लाख रुपये, गलियों-नालियों के लिए 2 लाख रुपये, तीन ओपन जिम, जरूरतमंद परिवारों के लिए 2 लाख रुपये, खेल मैदान के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये तथा पंचायत भूमि की सिंचाई के लिए पाइपलाइन बिछाने पर 4 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

गांव बैरोपुर में गलियों-नालियों एवं स्ट्रीट लाइटों के कार्य के लिए 7 लाख रुपये जारी किए जाएंगे, जबकि डस्टबिन एवं कन्वेक्स मिरर लगाने पर 2 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। गांव भागो माजरा में पुस्तकालय के लिए 23.60 लाख रुपये, स्ट्रीट लाइटों के लिए 4 लाख रुपये, वाटर टैंकर के लिए 3 लाख रुपये, कम्युनिटी सेंटर के लिए 1 लाख रुपये तथा 25 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त पांच जरूरतमंद परिवारों के लिए मकानों का निर्माण भी कराया जाएगा। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में 68,000 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं, 85 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है तथा महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार प्रभावी सुधार किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सरपंच परमजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर आर.पी. शर्मा, डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, आप नेता कुलदीप सिंह समाना, पूर्व सरपंच अवतार सिंह मौली, रविंदर सिंह बिंदरा, तरलोचन सिंह मटौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali , SAS Nagar , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD