शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज लोगों से आगामी नगर निगम चुनावों में अकाली दल को भारी समर्थन देने की समर्थन देने की अपील की है ताकि इस शहर के विकास के एक नए युग की शुरूआत हो सके।शहर की अलग-अलग जगहों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ पार्टी के कार्यकाल के दौरान रिकार्ड विकास का दौर चला, जिसमें सड़क नेटवर्क और सीवरेज सुविधाओं सहित पूरे शहर का आधुनिकीकरण देखा गया और इसके अलावा शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन हुआ, लेकिन पिछले साढ़े नौ सालों में सारा विकास ठप्प हो गया है।’’
उन्होने लोगों से शहर और हलके में विकास को पुनः शुरू करने के लिए अकाली दल को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी दोनों सरकारों ने उन्हें धोखा दिया है।’’सरदार बादल ने महिलाओं से बातचीत की, जिसमंे बड़ी संख्या में महिलाओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दावों के बावजूद उनके खातों में कोई सीधा हस्तांतरण नही हुआ है।
सरदार बादल ने कहा कि सरकार पर प्रत्येक महिला का 55 हजार रूपये बकाया है और तीन महीने का 3 हजार रूपये के तीन महीने का भत्ता का महिलाओं को दी जाने वाली कुल राशि पर ब्याज भी कवर नही करता है। महिलाओं ने सरदार बादल को बताया कि उन्हें शगुन और बुढ़ापा पेंशन जैसी सामाजिक भलाई योजनाओं से वंचित किया जा रहा है, जबकि आटा-दाल योजना के तहत मिलने वाले लाभों में कटौती की गई है।
इस अवसर पर सरदार बादल ने यह भी घोषणा की कि राज्य में अकाली दल की सरकार बनने पर आटा-दाल योजना के तहत 30 किलोग्राम आटा चार रूपये प्रति किलोग्राम की दर से देगी और 20 रूपये प्रति किलोग्रामी की दर से दालें उपलब्ध कराएगी। उन्होने कहा कि कमजोर वर्ग की लड़कियों की शादी पर शगुन की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया जाएगा और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3500 रूपये प्रति माह कर दिया जाएगा।इस अवसर पर अकाली दल अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक अनेजा और प्रेम वलेचा के घर भी गए। उनके साथ हलका इंचार्ज सतिंदरजीत सिंह मंटा भी मौजूद थे।