Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया

 

सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा

फाजिल्का के युवा सामाजिक कार्यकर्ता करण गिल्होत्रा के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 12:46 IST

फाजिल्का के सीमावर्ती गांवों में प्रस्तावित डिफेंस डैम के निर्माण का विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन ने अब राजभवन तक दस्तक दे दी है। पिछले 18 दिनों से जारी आंदोलन के बीच फाजिल्का के युवा सामाजिक कार्यकर्ता करण गिल्होत्रा की पहल पर ‘बन्न रोको चढ़दी कला संघर्ष मोर्चा’ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मुलाकात कर ज्ञापन सौंप अपनी मांगें रखीं।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि प्रस्तावित डिफेंस डैम से सीमावर्ती गांवों के किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है, क्योंकि इससे कई गांव बारिशों में बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं;किसानों का कहना है राज्यपाल महोदय ख़ुद इलाक़े का दौरा कर लें ताकि उन्हें मामले की गंभीरता का अंदाज़ा हो सके और किसानों का कहना है कि परियोजना से होने वाले नुकसान को देखते हुए इसकी मौजूदा रूपरेखा पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए और प्रभावित ग्रामीणों की चिंताओं का समाधान किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता परमजीत सिंह नूरशाह, हरीश नड्डा, कुलवंत सिंह, महल सिंह, सुखदेव सिंह, धीरा बराड़, साहिल कंबोज, पुरुषोत्तम सिंह, सुखदेव सिंह राणा, शाम लाल और बीरबल सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बात विस्तार से सुनी और किसानों की चिंताओं पर गंभीरता से संज्ञान लिया। 

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करेंगे तथा किसानों की समस्याओं के व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगे।करण गिल्होत्रा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की आजीविका और हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

राज्यपाल के आश्वासन के बाद आंदोलनरत किसानों और ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें केंद्र सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD